Home राष्ट्रिय जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकियों के 2 मददगार पकड़े गए, हथियार और गोला-बारूद बरामद
राष्ट्रिय

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकियों के 2 मददगार पकड़े गए, हथियार और गोला-बारूद बरामद

Share
Share

जम्मू-कश्मीर के बारामूला और पुलवामा जिलों में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं. अधिकारियों ने रविवार (2 अगस्त) को यह जानकारी दी.

अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान ऐजाज अहमद गनाई के रूप में हुई है, उसे पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों की एक संयुक्त टीम ने देर रात बारामूला के शीरी इलाके के गोरीवान में एक वाहन जांच चौकी से गिरफ्तार किया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने ऐजाज के पास से एक पिस्तौल, 10 कारतूस (नौ मिमी), एक मैगजीन और एक मोबाइल फोन बरामद किया है

ऐजाज अहमद गनाई को गिरफ्तार करने के अलावा पुलिस और सुरक्षा बलों ने एक अन्य अभियान चलाया. सुरक्षा बलों ने पुलवामा जिले के राजपोरा क्षेत्र में जांच के दौरान एक अन्य आतंकी मददगार को गिरफ्तार किया है. वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान सुरक्षा बलों ने तौसीफ अहमद डार के कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड (हथगोला) और आपत्तिजनक पोस्टर बरामद किए, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि डार के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

कौन है ऐजाज अहमद गनाई

ऐजाज अहमद गनाई की पहचान बारामूला के शीरी इलाके के निवासी दिवंगत मोहम्मद सुल्तान गनाई के बेटे के तौर पर हुई है. गनाई के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत पुलिस स्टेशन शीरी में FIR नंबर 37/2026 दर्ज की गई है. उसके संपर्कों और गतिविधियों का पता लगाने के लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी है.

घाटी में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और अन्य एजेंसियां इलाके में शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं और देश-विरोधी तत्वों और उनके सपोर्ट नेटवर्क के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करती रहेंगी. कुलगाम में शुक्रवार को नाम पूछकर की गई मजदूरों की हत्या के बाद से घाटी में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं. हर संभावित आतंकी मददगार को पकड़ने के लिए ऑपरेशन तेज कर दिया गया है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

बलरामपुर में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिले, युवक ने पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद की आत्महत्या

यूपी के बलरामपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां शुक्रवार देर शाम एक युवक ने पत्नी और दो...

मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का दायरा बढ़ाएं, सीएम योगी के निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के मेधावी बच्चों के लिए संचालित मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का दायरा बढ़ाने का निर्देश...

Related Articles

बृजभूषण सिंह बरी… महिला पहलवानों के यौन शोषण केस में कोर्ट से राहत

नई दिल्ली: दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को महिला पहलवानों के...

मैसूरु में PM मोदी बोले- युवाओं की क्षमता से आगे बढ़ रहा भारत, यही है देश की सबसे बड़ी ताकत

मैसूरु (कर्नाटक): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि आज भारत अपने...

राज्यों के लिए बड़ी खुशखबरी: केंद्र ने समय से पहले जारी किए ₹1.09 लाख करोड़, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

केंद्र सरकार ने राज्यों की वित्तीय स्थिति मजबूत करने और विकास कार्यों...

पीएम मोदी आज करेंगे भोगापुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, 4,750 करोड़ की परियोजना तैयार

भोगापुरम हवाई अड्डा (विजयनगरम): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अगस्त यानी कि आज शनिवार...