Home राज्य पंजाब आम आदमी पार्टी को मिली मजबूती, अकाली दल के युवा नेता हनीश बंसल ने थामा ‘आप’ का दामन
पंजाबराज्य

आम आदमी पार्टी को मिली मजबूती, अकाली दल के युवा नेता हनीश बंसल ने थामा ‘आप’ का दामन

Share
Share

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) को उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली, जब मानसा से शिरोमणि अकाली दल (बादल) के जिला यूथ प्रधान हनीश बंसल अपने साथियों के साथ आधिकारिक तौर पर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

मुख्यमंत्रीभगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुम्मण ने हनीश बंसल को पार्टी का सिरोपा पहनाकर ‘आप’ परिवार में ऑफिशियली शामिल किया और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। हनीश बंसल लंबे समय से शिरोमणि अकाली दल में एक्टिव रोल निभा रहे हैं और पार्टी में कई अहम और जिम्मेदार पदों पर काम कर चुके हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर घुम्मन ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियां हमेशा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की रही हैं। हनीश बंसल जैसे जुझारू युवा नेता के आने से मानसा में पार्टी की ताकत दोगुनी हो जाएगी। पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

वहीं, पार्टी में शामिल होने के बाद हनीश बंसल ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की जनहितैषी नीतियों और पारदर्शी शासन से प्रभावित होकर ‘आप’ में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वह ‘आप’ की इन नीतियों को पूरी ईमानदारी के साथ लोगों तक पहुंचाएंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार...

विकास दुबे का साथी दयाशंकर अदालत से बरी, बिकरू कांड के 2 दिन बाद हुआ था गिरफ्तार

कानपुर। अपर जिला जज 16 अगस्त कुमार तिवारी की कोर्ट ने बिकरू कांड को अंजाम देने वाले कुख्यात विकास दुबे के साथी दयाशंकर अग्निहोत्री...

Related Articles

छत्तीसगढ़ में खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू, 5 अगस्त तक करें अप्लाई

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के...

गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन को बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने 587 करोड़ के देवस्थान विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

उज्जैन: गुरु पूर्णिमा पर्व पर धर्म नगरी अवंतिका उज्जयिनी में हर्ष उल्लास का...

हरियाणा में शुरू होगा एयर एंबुलेंस नेटवर्क, पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बनेंगे हेलीपैड

चंडीगढ़। देश में तेजी से विकसित हो रही एयर मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं की...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 5.40 लाख CET पास युवाओं को मिलेगा 100 घंटे का काम

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के युवाओं के रोजगार और कौशल...