Home राज्य पंजाब पंजाब मंत्री हरजोत बैंस की कनाडा यात्रा पर विवाद, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल
पंजाबराज्य

पंजाब मंत्री हरजोत बैंस की कनाडा यात्रा पर विवाद, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

Share
Share

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस के कनाडा दौरे को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में आरोप है कि मंत्री ने विदेश यात्रा के लिए आवश्यक केंद्रीय स्वीकृति नहीं ली। साथ ही, कनाडा में रहने के दौरान पंजाब व दिल्ली में स्थानीय दौरों का यात्रा भत्ता भी प्राप्त किया।

जालंधर निवासी करण प्रीत सिंह ने यह याचिका दायर की है। इसमें केंद्र सरकार, पंजाब सरकार और मंत्री हरजोत सिंह बैंस को प्रतिवादी बनाया गया है। याचिका के अनुसार, हरजोत सिंह बैंस 17 से 20 जनवरी 2024 तक निजी यात्रा पर कनाडा गए थे। केंद्र सरकार के ज्ञापनों के तहत राज्य के मंत्रियों को विदेश यात्रा से पहले मंजूरी लेना अनिवार्य है।विज्ञापन

आरोप है कि मंत्री ने यह मंजूरी प्राप्त नहीं की। पंजाब सरकार ने मंत्री के हवाई टिकट के लिए तीन लाख रुपये का भुगतान स्वीकृत किया।

यात्रा भत्तों पर आरोप 

याचिका में दावा है कि 17 से 20 जनवरी 2024 के दौरान जब मंत्री कनाडा में थे, उन्होंने पंजाब और दिल्ली में स्थानीय दौरों के यात्रा भत्ते भी लिए। सरकारी रिकॉर्ड में इन चार दिनों में मंत्री की चंडीगढ़, रूपनगर, कीरतपुर साहिब, आनंदपुर साहिब और दिल्ली में उपस्थिति दर्ज है। हालांकि कनाडा प्रवास से जुड़े दस्तावेज भी उपलब्ध हैं। इसे सार्वजनिक धन के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार का मामला बताया गया है। 9 मार्च 2025 को विदेश मंत्रालय को विस्तृत शिकायत भेजी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह जनहित याचिका बुधवार को दायर हुई है और अगले सप्ताह सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होने की संभावना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार...

विकास दुबे का साथी दयाशंकर अदालत से बरी, बिकरू कांड के 2 दिन बाद हुआ था गिरफ्तार

कानपुर। अपर जिला जज 16 अगस्त कुमार तिवारी की कोर्ट ने बिकरू कांड को अंजाम देने वाले कुख्यात विकास दुबे के साथी दयाशंकर अग्निहोत्री...

Related Articles

छत्तीसगढ़ में खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू, 5 अगस्त तक करें अप्लाई

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के...

गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन को बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने 587 करोड़ के देवस्थान विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

उज्जैन: गुरु पूर्णिमा पर्व पर धर्म नगरी अवंतिका उज्जयिनी में हर्ष उल्लास का...

हरियाणा में शुरू होगा एयर एंबुलेंस नेटवर्क, पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बनेंगे हेलीपैड

चंडीगढ़। देश में तेजी से विकसित हो रही एयर मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं की...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 5.40 लाख CET पास युवाओं को मिलेगा 100 घंटे का काम

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के युवाओं के रोजगार और कौशल...