Home Uncategorized मकर संक्रांति पर विधानसभा अध्यक्ष ने दी सौगात— अजमेर की सुरक्षा में नया मील का पत्थर, 3.35 करोड़ लागत से बनेगा हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना भवन
Uncategorizedराजस्थानराज्य

मकर संक्रांति पर विधानसभा अध्यक्ष ने दी सौगात— अजमेर की सुरक्षा में नया मील का पत्थर, 3.35 करोड़ लागत से बनेगा हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना भवन

Share
Share
जयपुर, 14 जनवरी। अजमेर शहर की सुरक्षा के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को मकर संक्रांति पर्व पर नये हरिभाऊ उपाध्याय नगर पुलिस थाने का भवन की नींव रखी। इस पर 3.35 करोड़ रूपए की लागत आएगी। पुलिस थाने में पहले ही पूरे स्टाफ की नियुक्ति कर दी गई है। यह पुलिस थाना हरिभाऊ उपाध्याय नगर सहित आसपास की करीब एक लाख आबादी को सुरक्षा प्रदान करेगा। श्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को मकर संक्रांति पर्व पर नव भवन की नींव रखी। उन्होंने कहा कि पुलिस थाने के लिए 3.35 करोड़ की स्वीकृति जारी गई थी। जल्द ही थाना भवन बन कर तैयार हो जाएगा। अजमेर शहर में विगत 25 सालों में कोई नया थाना नही खुला था। क्रिश्चयनगंज थाने के क्षेत्राधिकार बहुत बड़ा होने के कारण पुलिस काफी वर्क लोड में काम कर रही थी। हमने राज्य सरकार के गठन के साथ ही इस दिशा में काम करना शुरू किया और पहले ही बजट में इस थाने के गठन को मंजूरी दिलाई। नया थाना कोटड़ा, हरिभाऊ उपाध्याय नगर, बीके कौल नगर रातीडांग और आसपास के क्षेत्र की कॉलोनियों में सुरक्षा प्रदान करेगा। करीब एक लाख आबादी को इस थाने से सुरक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पूर्व में एक आदेश जारी कर अजमेर में नवसृजित हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने के लिए नफरी और संसाधनों की स्वीकृति भी जारी कर दी थी। थाने में पुलिस निरीक्षक सहित कई पदों व संसाधनों की स्वीकृति दी गई है। राज्य सरकार ने बजट घोषणा में हरिभाऊ उपाध्याय नगर चौकी को क्रमोन्नत कर थाना बनाए जाने की घोषणा की थी। राज्य सरकार की स्वीकृति के अनुसार हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने में पुलिस निरीक्षक का एक पद, उप निरीक्षक के 4 पद, सहायक उप निरीक्षक के 5 पद, हैड कांस्टेबल के 7 पद, कांस्टेबल के 35 पद, स्वीकृत किए गए है। थाने में जीप, इंटरनेट, फर्नीचर, वायरलैस हैण्डसेट, मोटर साइकिल आदि के लिए भी 28.64 लाख रूपये की स्वीकृति जारी की गई है। उन्होंने कहा कि अजमेर बड़ा रूप ले रहा है। खेल, तकनीकी, रोजगार, पर्यटन, विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में सैकड़ों करोड़ रुपए की स्वीकृतियां जारी की गई है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा  सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

हिमाचल मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की तैयारी! दिल्ली में सुक्खू समेत 6 मंत्रियों का डेरा, हाईकमान करेगा फैसला

शिमला। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली में मंथन तेज हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सहित वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री दिल्ली पहुंच...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को केंद्र की हरी झंडी, 60 दिन में तैयार होगी टेक्नो-इकोनॉमिक रिपोर्ट

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन विकास और हवाई कनेक्टिविटी को जल्द ही नई ऊंचाई मिलने वाली है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली...

Related Articles

रील में दिखेगी रियल बदलाव की कहानी, मोदी-योगी सरकार की योजनाओं पर बनेंगी वीडियो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू...

IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार, 2013 बैच की अफसर ने 30 अगस्त को दिया था त्यागपत्र

देवरिया: यूपी की आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर हो गया है।...

मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IPS और 127 DSP समेत 137 अफसरों के तबादले

भोपाल : मध्यप्रदेश में रविवार रात पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल किए...