Home राज्य पंजाब केंद्र ने पंजाब के निवेश प्रयासों पर लगाई रोक, सीएम मान को ब्रिटेन–इजराइल दौरे पर नहीं मिली हरी झंडी
पंजाबराज्य

केंद्र ने पंजाब के निवेश प्रयासों पर लगाई रोक, सीएम मान को ब्रिटेन–इजराइल दौरे पर नहीं मिली हरी झंडी

Share
Share

चंडीगढ़। पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्य के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से फरवरी में ब्रिटेन और इजराइल की यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। इसमें दावा किया गया कि यह पहली बार नहीं है जब केंद्र द्वारा मान को इस तरह की अनुमति देने से इनकार किया गया है। आप की पंजाब इकाई के महासचिव और पार्टी के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा कि मुख्यमंत्री मान और उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को फरवरी में ब्रिटेन और इजराइल की यात्रा करनी थी। प्रतिनिधिमंडल में राज्य सरकार के कुछ अधिकारी भी शामिल होने वाले थे। मंजूरी मिलने पर निश्चित तारीख तय कर ली जाती। हालांकि, केंद्र ने प्रतिनिधिमंडल को राजनीतिक मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। इसका कारण नहीं बताया गया है। विदेश यात्रा के लिए वरिष्ठ नेताओं को विदेश मंत्रालय से राजनीतिक मंजूरी की आवश्यकता होती है। मुख्यमंत्री होने के नाते राजनयिक पासपोर्ट रखने वाले मान, निवेश आकर्षित करने के लिए एक सप्ताह की यात्रा पर ब्रिटेन और इजराइल जाने वाले थे। मोहाली में 13-15 मार्च, 2026 को होने वाले छठे प्रगतिशील पंजाब निवेशक शिखर सम्मेलन की तैयारियों के तहत राज्य सरकार के जनसंपर्क अभियान के रूप में मान ने दिसंबर में एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था। अगस्त 2024 में भगवंत मान ने कहा था कि केंद्र सरकार ने उन्हें पेरिस में ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम का समर्थन करने के लिए यात्रा करने की राजनीतिक मंजूरी देने से इनकार कर दिया था। उन्हें भारतीय हॉकी टीम के चार अगस्त को होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए तीन से नौ अगस्त तक पेरिस की यात्रा करनी थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

हिमाचल मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की तैयारी! दिल्ली में सुक्खू समेत 6 मंत्रियों का डेरा, हाईकमान करेगा फैसला

शिमला। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली में मंथन तेज हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सहित वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री दिल्ली पहुंच...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को केंद्र की हरी झंडी, 60 दिन में तैयार होगी टेक्नो-इकोनॉमिक रिपोर्ट

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन विकास और हवाई कनेक्टिविटी को जल्द ही नई ऊंचाई मिलने वाली है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली...

Related Articles

रील में दिखेगी रियल बदलाव की कहानी, मोदी-योगी सरकार की योजनाओं पर बनेंगी वीडियो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू...

IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार, 2013 बैच की अफसर ने 30 अगस्त को दिया था त्यागपत्र

देवरिया: यूपी की आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर हो गया है।...

मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IPS और 127 DSP समेत 137 अफसरों के तबादले

भोपाल : मध्यप्रदेश में रविवार रात पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल किए...