Home राज्य उत्तर प्रदेश यूपी के सभी जिलों में दौड़ेगी ‘भारत टैक्सी’, गांवों तक पहुंचेगा सरकारी मॉडल
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी के सभी जिलों में दौड़ेगी ‘भारत टैक्सी’, गांवों तक पहुंचेगा सरकारी मॉडल

Share
Share

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लोगों की यात्रा सुविधा में अब बड़ी क्रांति आने वाली है। इसके तहत डबल इंजन सरकार प्रदेशवासियों को बड़ी सुविधा देने जा रही है। लखनऊ-कानपुर में सक्रिय ‘भारत टैक्सी’ मॉडल जल्द ही अन्य जिलों में पहुंचाने की तैयारी है। आने वाले समय में इस सुविधा को सभी 75 जिलों तक पहुंचाया जाएगा। प्राथमिक कृषि ऋण समितियों के जरिये इस सुविधा को शहर से गांवों तक पहुंचाने की योजना है। इससे रिमोट एरिया के लोगो को भी अब टैक्सी सुविधा आसानी से और निर्धारित दर पर मिल जाएगी।

योगी सरकार जल्द ही प्रदेश वासियों को इस सुविधा की सौगात देगी। खास बात ये है कि इसमें बाइक, ऑटो और कैब तीनों तरह की सुविधाएं मिलेंगी। सीएम योगी के निर्देश पर इस सहकारी टैक्सी मॉडल को प्रदेशव्यापी स्वरूप देने की तैयारी है। खास बात यह होगी कि यात्रियों के लिए जीरो कमीशन और नो-सर्ज प्राइसिंग वाला विकल्प होगा। वहीं, चालकों को कारोबार में हिस्सेदार बनाने की रणनीति अपनाई गई है। शहरों के साथ इस मॉडल को गांवों तक पहुंचाया जाएगा।

लोगों को मिलेगा टैक्सी विकल्प

‘भारत टैक्सी’ मॉडल को प्रदेश के सभी जिलों तक पहुंचाने की योजना है। यह पहल ऐसे समय में महत्वपूर्ण है, जब जिले के अंदर और एक जिले से दूसरे जिले तक आवागमन, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, एयरपोर्ट, अस्पताल, बाजार या किसी अन्य स्थान तक पहुंचने के लिए लोगों को स्थानीय परिवहन विकल्प की जरूरत पड़ती है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में एक समान टैक्सी विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में भारत टैक्सी मॉडल को विस्तार देने से आम यात्रियों के लिए सुविधा का दायरा बढ़ जाएगा।

लोगों की बढ़ेगी सुविधा

लखनऊ से शुरू हुए मॉडल को प्रदेश के सभी 75 जिलों तक ले जाने की तैयारी का सीधा मतलब है कि टैक्सी सेवा को केवल राजधानी या बड़े शहरों तक सीमित रखने के बजाय जिलास्तर तक पहुंचाने का प्रयास होगा। इससे छोटे शहरों में रहने वाले लोगों को भी संगठित टैक्सी सेवा का एक अतिरिक्त विकल्प मिल जाएगा। यात्रियों के लिए इस मॉडल का सबसे महत्वपूर्ण पहलू नो-सर्ज प्राइसिंग है। टैक्सी की मांग बढ़ने पर किराये में अचानक होने वाली वृद्धि यात्रियों के बजट को प्रभावित करती है।

ऐसे में नो-सर्ज व्यवस्था आम लोगों को किराये में अचानक उछाल से अलग एक विकल्प उपलब्ध कराने की कोशिश है। यानी यात्रा के लिए टैक्सी चुनने वाले व्यक्ति के सामने ऐसा मॉडल होगा जिसमें पीक डिमांड के आधार पर किराये में सर्ज लगाने की व्यवस्था नहीं होगी। यह खासतौर पर उन यात्रियों के लिए उपयोगी साबित होगी, जिन्हें जरूरी काम से भीड़भाड़ वाले समय में यात्रा करनी पड़ती है।

ड्राइवरों का भी रखा गया ध्यान

भारत टैक्सी मॉडल में सुविधा केवल यात्री तक सीमित नहीं है। टैक्सी चलाने वाले ड्राइवरों को भी व्यवस्था में हिस्सेदारी देने की अवधारणा इसका अहम हिस्सा है। जीरो कमीशन मॉडल में चालक की कमाई से प्रति-यात्रा प्लेटफार्म कमीशन काटने की जगह कॉपरेटिव व्यवस्था के जरिए उसे कारोबार से जोड़ने का प्रयास है। टैक्सी चलाने वाला व्यक्ति केवल सेवा देने वाला चालक न रहकर कारोबार में हिस्सेदार बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

यात्री के लिए इसका महत्व इसलिए भी है कि मजबूत और टिकाऊ चालक नेटवर्क किसी भी टैक्सी सेवा की उपलब्धता और निरंतरता के लिए महत्वपूर्ण होता है। इस योजना का दायरा केवल जिला मुख्यालयों तक सीमित रखने की तैयारी नहीं है।

गांवों तक पहुंचाने की योजना

पीएसीएस यानी प्राथमिक कृषि ऋण समितियों के जरिए भारत टैक्सी मॉडल को गांवों तक पहुंचाने की योजना है। ग्रामीण क्षेत्रों में टैक्सी या कैब के विकल्प सीमित होने की स्थिति में यह व्यवस्था लोगों के लिए स्थानीय परिवहन का नया माध्यम बन सकती है। अस्पताल, बाजार, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे या जिला मुख्यालय तक आने-जाने वाले लोगों के लिए स्थानीय स्तर पर टैक्सी उपलब्धता बढ़ने की संभावना है।

इसके साथ ही गांवों में वाहन संचालन से जुड़े स्थानीय स्वरोजगार के अवसर भी विकसित होंगे। सहकारी संस्थाओं के नेटवर्क से परिवहन सेवा को जोड़ने का उद्देश्य इसी व्यापक पहुंच को मजबूत करना है।

क्या कहते हैं अधिकारी?

एक अधिकारी ने बताया कि भारत टैक्सी का प्रस्तावित विस्तार यात्रियों और ड्राइवरों, दोनों को साथ लेकर चलने वाला मॉडल है। एक ओर जनता के लिए टैक्सी सेवा का नया विकल्प, जीरो कमीशन और नो-सर्ज प्राइसिंग है, तो दूसरी ओर चालक को कारोबार में हिस्सेदारी देने की व्यवस्था है।

योगी सरकार की पहल का बड़ा फोकस अब इस मॉडल को लखनऊ से निकालकर प्रदेश के 75 जिलों और गांवों तक पहुंचाने पर है। जल्द ही राजधानी से लेकर छोटे जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों तक टैक्सी सेवा के विकल्प का दायरा बढ़ जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार, 2013 बैच की अफसर ने 30 अगस्त को दिया था त्यागपत्र

देवरिया: यूपी की आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर हो गया है। यह इस्तीफा डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग ने मंजूर किया है।...

राज्यपाल रमेन डेका ने मां भद्रकाली के दरबार में टेका माथा, देश और प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

बेमेतरा: राज्यपाल रमेन डेका आज परिवार के सदस्यों के साथ एक दिवसीय दौरे पर बेमेतरा के भद्रकाली मंदिर पहुंचे. राज्यपाल ने यहां विधि...

Related Articles

हरियाणा में ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के दूसरे चरण का आगाज: सीएम नायब सिंह सैनी ने किया ऐलान

हरियाणा : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज भगवान विश्वकर्मा...

हरियाणा के विश्वविद्यालय क्लर्कों की सैलरी बढ़ोतरी पर बड़ा अपडेट, जानें वित्त विभाग का फैसला

चंडीगढ़। विश्वविद्यालयों के लिपिकों का वेतनमान बढ़ाने के मुद्दे को लेकर सरकार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: ‘श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट 2026’ के लिए 7 सदस्यीय तालमेल कमेटी गठित

चंडीगढ़। श्री अकाल तख्त साहिब के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पंजाब...