Home राज्य पंजाब पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: ‘श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट 2026’ के लिए 7 सदस्यीय तालमेल कमेटी गठित
पंजाबराज्य

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: ‘श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट 2026’ के लिए 7 सदस्यीय तालमेल कमेटी गठित

Share
Share

चंडीगढ़। श्री अकाल तख्त साहिब के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पंजाब सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार ने ‘श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (शोध) एक्ट 2026’ को सुचारू रूप से लागू करने और संबंधित विषयों पर बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से एक उच्चस्तरीय 7 सदस्यीय तालमेल कमेटी का गठन कर दिया है।

यह नवगठित तालमेल कमेटी मुख्य रूप से श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा पहले से गठित कमेटी के साथ निरंतर संपर्क और तालमेल बनाए रखेगी, ताकि धार्मिक मर्यादा और कानून व्यवस्था के बीच पूर्ण संतुलन बना रहे।

कमेटी में रखे गए नाम

पंजाब सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार, इस 7 सदस्यीय तालमेल कमेटी में धार्मिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्रों के प्रतिष्ठित दिग्गजों को शामिल किया गया है।

  • श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह
  • दमदमी टकसाल के मुखी संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा
  • रिटायर्ड जस्टिस जसपाल सिंह
  • रिटायर्ड जस्टिस गुरबीर सिंह
  • रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी एवं पंजाब लोक सेवा आयोग के चेयरमैन जतिंदर सिंह औलख
  • वरिष्ठ कानून अधिकारी प्रीत इंदर पॉल सिंह

यह कमेटी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन मर्यादा, सत्कार और बेअदबी से जुड़े कानूनों को सख्त व प्रभावी बनाने की दिशा में अकाल तख्त साहिब के साथ मिलकर ऐतिहासिक भूमिका निभाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार, 2013 बैच की अफसर ने 30 अगस्त को दिया था त्यागपत्र

देवरिया: यूपी की आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर हो गया है। यह इस्तीफा डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग ने मंजूर किया है।...

राज्यपाल रमेन डेका ने मां भद्रकाली के दरबार में टेका माथा, देश और प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

बेमेतरा: राज्यपाल रमेन डेका आज परिवार के सदस्यों के साथ एक दिवसीय दौरे पर बेमेतरा के भद्रकाली मंदिर पहुंचे. राज्यपाल ने यहां विधि...

Related Articles

हरियाणा में ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के दूसरे चरण का आगाज: सीएम नायब सिंह सैनी ने किया ऐलान

हरियाणा : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज भगवान विश्वकर्मा...

हरियाणा के विश्वविद्यालय क्लर्कों की सैलरी बढ़ोतरी पर बड़ा अपडेट, जानें वित्त विभाग का फैसला

चंडीगढ़। विश्वविद्यालयों के लिपिकों का वेतनमान बढ़ाने के मुद्दे को लेकर सरकार...

सीएम भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर का बड़ा कदम: मजीठिया, हरसिमरत और खैरा पर ठोका मानहानि का केस

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने...