विकासनगर: सीएम धामी आज विकासनगर दौरे पर रहे. इस दौरान सीएम धामी ने कालसी में हरिपुर घाट का लोकार्पण किया. साथ ही सीएम धामी ने यहां 25 फीट उंची यमुना की प्रतिमा का अनावरण भी किया.इस दौरान सीएम धामी ने कहा उत्तराखंड के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गौरव के पुनर्जागरण का कार्य निरंतर जारी है.
बता दें हरिपुर जौनसार बावर का प्रवेश द्वार है. यहां यमुना और टौंस नदियों सहित अन्य सहायक नदियों का संगम भी होता है. टौंस( तमसा और यमुना नदी इन दोनों नदियों के बीच जौनसार बावर एक खुबसूरत पहाड़ी क्षेत्र है.
क्यों खास है हरिपुर घाट
|
उत्तराखंड के देहरादून जिले का जौनसार बावर क्षेत्र अपनी अनूठी संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है . यहां के आराध्य महासू महाराज हैं. जिनका मुख्य मंदिर हनोल स्थित है. क्षेत्र में अधिकतर लोगों का व्यवसाय कृर्षि ,बागवानी, और पशुपालन पर निर्भर है. यहां के तीज त्यौहार में पौराणिक संस्कृति की छठा बिखरती है. क्षेत्र में किसानों द्वारा पारम्परिक फसले, कोदों , झंगोरा , मक्का ,जौ, गेहूं धान सहित मोटे अनाजों के उत्पादन सहित नगदी फसलें अदरक ,टमाटर, अरबी, हरा धनिया, हरी मिर्च , बीन , शिमला मिर्च लहसुन का भी बड़े पैमाने पर किसान उत्पादन करते हैं .
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बागवानी में सेब , पूलम ,नाशपाती , किवी का भी बागवान किसानों द्वारा उत्पादन किया जाता है . जौनसार बावर मे किसानों के लिए नजदीक सब्जी मंडी सहिया में है. जहां इन दिनों मंडी में अदरक, की आवक शुरू हो चुकी है.सहिया मंडी से अदरक की डिमांड दिल्ली चंडीगढ़ हरियाणा ,उत्तर प्रदेश सहित अन्य हिस्सों मे भी भेजा जाता है. किसान पशुपालन मे भैंस ,गाय बैल , बकरी, भेड़ पालन भी करते हैं.
अपने उद्गम स्थल से कल कल बहती यमुना नदी जौनसार बावर के मुख्य द्वार हरिपुर होते हुए आगे के गंतव्य के लिए निरंतर बहती रहती है. जौनसार बावर क्षेत्र की देव डोलियां मां यमुना के स्नान के लिए हरिपुर घाट लाया जाता है. यहां पर लोग स्नान कर पुण्य के भागीदार बनते है. उत्तराखंड सरकार द्वारा हाल ही में हरिपुर तट पर यमुना घाट का भव्य निर्माण कराया गया. घाट निर्माण होने से तीर्थ यात्रियों में भी इजाफा होगा. साथ ही रोजगार के अवसर भी बढेगा.
Leave a comment