Home राज्य राजस्थान राजस्थान से राज्यसभा की दौड़ में सतीश पूनिया और अलका गुर्जर, भाजपा ने कराया नामांकन
राजस्थानराज्य

राजस्थान से राज्यसभा की दौड़ में सतीश पूनिया और अलका गुर्जर, भाजपा ने कराया नामांकन

Share
Share

जयपुर : भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार डॉ. सतीश पूनिया और डॉ. अलका गुर्जर ने सोमवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा सहित पार्टी के कई मंत्री, विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे. नामांकन से पहले भाजपा मुख्यालय में दोनों उम्मीदवारों का सम्मान और स्वागत समारोह आयोजित किया गया.

संगठन की सबसे बड़ी ताकत : इस अवसर पर राज्यसभा उम्मीदवार डॉ. सतीश पूनिया ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता पर भरोसा जताकर उसे देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्थाओं में से एक में प्रतिनिधित्व का अवसर दिया है. भाजपा में कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं और पार्टी ने हमेशा समर्पण, मेहनत और संगठन के प्रति निष्ठा को सम्मान दिया है. राज्यसभा में पहुंचने के बाद वे राजस्थान के हितों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगे.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और वे उसी सोच को आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे. भाजपा का मूल आधार संगठन और कार्यकर्ता हैं और पार्टी नेतृत्व की ओर से उन पर जताए गए विश्वास को वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राजस्थान और देश के विकास के लिए राज्यसभा में उनकी भूमिका सकारात्मक और जनहितकारी रहेगी.

नारी शक्ति वंदन को आगे बढ़ाया : राज्यसभा उम्मीदवार डॉ. अलका गुर्जर ने भी पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं बल्कि महिलाओं, समाज के वंचित वर्गों और संगठन के लाखों कार्यकर्ताओं का सम्मान है. भाजपा ने हमेशा महिलाओं को नेतृत्व और प्रतिनिधित्व के पर्याप्त अवसर दिए हैं और राज्यसभा में पहुंचकर वे महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करेंगी.

उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा और संगठन के संस्कारों को लेकर वे सदन में प्रभावी भूमिका निभाने का प्रयास करेंगी. महिला को टिकट देकर मोदी सरकार ने नारी शक्ति वंदना अधिनियम को आगे बढ़ाया है. महिला होने के नाते महिला सुरक्षा को लेकर मेरी जिम्मेदारी है, देश की सर्वोच्च सदन में जहां भी जरूरत होगी इस मुद्दे को प्रमुखता से रखूंगी. सरकार देश में महिलाओं को लेकर लगातार काम कर रही है. फिर महिलाओं को आगे बढ़ाने की बात हो या उनकी सुरक्षा की.

गुर्जर समाज को आगे बढ़ाने के मुद्दे पर अलका गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिसने हमेशा गुर्जर समाज के हितों में सोचा और काम किया. नामांकन से पूर्व अलका गुर्जर के समर्थन में भाजपा मुख्यालय पर बड़ी संख्या में गुर्जर समाज की महिलाएं भी पहुंची, जिन्होंने पारंपरिक नाच गाने के साथ अलका गुर्जर को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने का जश्न मनाया.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार...

विकास दुबे का साथी दयाशंकर अदालत से बरी, बिकरू कांड के 2 दिन बाद हुआ था गिरफ्तार

कानपुर। अपर जिला जज 16 अगस्त कुमार तिवारी की कोर्ट ने बिकरू कांड को अंजाम देने वाले कुख्यात विकास दुबे के साथी दयाशंकर अग्निहोत्री...

Related Articles

छत्तीसगढ़ में खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू, 5 अगस्त तक करें अप्लाई

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के...

गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन को बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने 587 करोड़ के देवस्थान विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

उज्जैन: गुरु पूर्णिमा पर्व पर धर्म नगरी अवंतिका उज्जयिनी में हर्ष उल्लास का...

हरियाणा में शुरू होगा एयर एंबुलेंस नेटवर्क, पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बनेंगे हेलीपैड

चंडीगढ़। देश में तेजी से विकसित हो रही एयर मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं की...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 5.40 लाख CET पास युवाओं को मिलेगा 100 घंटे का काम

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के युवाओं के रोजगार और कौशल...