Home राज्य पंजाब श्री अकाल तख्त सचिवालय में पेश हुए CM भगवंत मान, कहा- मैंने कभी श्री अकाल तख्त को चुनौती नहीं दी
पंजाबराज्य

श्री अकाल तख्त सचिवालय में पेश हुए CM भगवंत मान, कहा- मैंने कभी श्री अकाल तख्त को चुनौती नहीं दी

Share
Share

featured-img

सिख सिद्धांतों और संस्थाओं को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में श्री अकाल तख्त से तलब किए जाने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को श्री अकाल तख्त सचिवालय पहुंचे। जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री मान ने स्पष्ट कहा कि उन्होंने कभी भी अकाल तख्त को चुनौती नहीं दी और न ही ऐसा करने का उनका कोई इरादा है। उन्होंने कहा, “अकाल तख्त सर्वोच्च है और मैं एक विनम्र सिख के रूप में यहां आया हूं।” मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने अपने बयानों और शिकायतों को लेकर लिखित स्पष्टीकरण जत्थेदार को सौंपा है। उनके अनुसार, लगभग 25 हजार पन्नों की शिकायतें और साक्ष्य अकाल तख्त को दिए गए हैं, जिन्हें जांच के बाद परखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी दोहराया कि लापता स्वरूपों के मामले की जांच के पीछे कोई राजनीति नहीं है। मुख्यमंत्री मान ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर भी पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दावा किया कि यह वीडियो फर्जी या एआई से तैयार किया गया है। उन्होंने जत्थेदार से कहा कि इसकी फॉरेंसिक जांच राज्य या देश की किसी भी प्रयोगशाला से कराई जा सकती है। बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कहा कि मुलाकात से पहले सोशल मीडिया पर कई तरह की भ्रामक बातें फैलाई गईं, लेकिन उन्होंने कभी श्री अकाल तख्त की मर्यादा पर सवाल नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि वे श्री अकाल तख्त के फैसले का सम्मान करेंगे। गौरतलब है कि 5 जनवरी को श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ने मुख्यमंत्री को 15 जनवरी सुबह 10 बजे अकाल तख्त सचिवालय में पेश होने के लिए तलब किया था। यह समन मुख्यमंत्री के पिछले आचरण को लेकर सिख सिद्धांतों और संस्थाओं के कथित अपमान से जुड़े आरोपों पर स्पष्टीकरण के लिए जारी किया गया था।

स्पष्टीकरण पर पांच सिंह साहिबान की बैठक में विचार होगा

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने सीएम भगवंत की सफाई पर तस्सली जताते हुए कहा कि मान ने माना है कि उनकी ओर से सिख सिद्धांतों, परंपराओं व मर्यादा के बारे में की गई बयानबाजी ठीक नहीं थी। गड़गज ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि भविष्य में वह ऐसे मामलों में टिप्पणी को लेकर सतर्कता बरतेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान सीएम अपने साथ कूछ रिकार्ड भी लेकर आए थे, जो श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में रख लिए गए हैं। इनकी जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री के स्पष्टीकरण पर पांच सिंह साहिबान की बैठक में विचार किया जाएगा।

11:32 बजे श्री अकाल तख्त सचिवालय पहुंचे सीएम मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पीली पगड़ी पहनकर सुबह 11:16 बजे परंपरागत घंटाघर द्वार से श्री हरिमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में प्रवेश कर मत्था टेका। इसके बाद मुख्यमंत्री 11:32 बजे श्री अकाल तख्त सचिवालय पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री अपने साथ दो बैग लेकर पहुंचे हैं, जिनमें कथित तौर पर कुछ सबूत मौजूद बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की श्री अकाल तख्त सचिवालय में पेशी को लेकर परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री की इस पेशी पर राजनीतिक और धार्मिक हलकों की नजरें टिकी हुई हैं।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

हल्द्वानी में BJP का महामंथन, 2027 चुनाव के लिए बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

हल्द्वानी: बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति के अंतिम सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की. बैठक में 2027...

उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ का मंत्र

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं. उन्होंनें हल्द्वानी में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की...

Related Articles

मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IPS और 127 DSP समेत 137 अफसरों के तबादले

भोपाल : मध्यप्रदेश में रविवार रात पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल किए...

रक्तदान में हरियाणा की हैट्रिक: लगातार तीसरे साल देश में बना नंबर-1, केंद्र सरकार करेगी सम्मानित

हरियाणा लगातार तीसरे वर्ष रक्तदान के क्षेत्र में देश में प्रथम स्थान...