Home राज्य मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव का जबलपुर दौरा आज: 400 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे
मध्य प्रदेशराज्य

सीएम मोहन यादव का जबलपुर दौरा आज: 400 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे

Share
Share

जबलपुर: आज शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर में 400 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे. अमृत वन परियोजना पूरी होने के बाद अमित टू परियोजना के लिए भी तैयारी की जा रही है. जबलपुर में मुख्यमंत्री 100 एकड़ में पौधारोपण हाईटेक लॉन्ड्री हब तिलवारा थाना और मछली मार्केट का लोकार्पण करेंगे.

डुमना नेचर पार्क में पौधारोपण करेंगे सीएम

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज जबलपुर के 1 दिन के दौरे पर आ रहे हैं. वह दोपहर 12:00 बजे जबलपुर पहुंचेंगे. यहां सबसे पहले डुमना नेचर पार्क में पौधारोपण करेंगे. जबलपुर में 100 एकड़ में पौधारोपण का एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत 5 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं. इनमें से 20 एकड़ में उमरिया में 15 एकड़ में डुमना में 10 एकड़ में कटौना में और इसके अलावा शहर के दूसरे इलाकों में पौधे लगाए जाएंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव जबलपुर के सिविल लाइन में दादा ईश्वर दास रोहनी वार्ड में रजक समाज के लिए बनी हाईटेक लॉन्ड्री हब का उद्घाटन करेंगे.

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण

इसके बाद मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जबलपुर के सुभाष चंद्र बोस कन्वेंशन सेंटर में है. जहां पर अमृत योजना के तहत जबलपुर में बने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण करेंगे. इस प्लांट की लागत 362 करोड़ रुपए है. इसके तहत दावा किया गया है कि, जबलपुर में 247 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई गई है. 89000 लोगों को फीवर कनेक्शन दिए गए हैं. तीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए गए हैं. इसके साथ ही अमृत-2 योजना की जानकारी भी मुख्यमंत्री लेंगे. जिसके तहत नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाने हैं.

जबलपुर में बना नया मछली मार्केट

वहीं, जबलपुर के गुरंदी में एक अत्याधुनिक मछली मार्केट बनाया गया है. अभी तक जबलपुर में इस क्षेत्र में खुले में मछलियां बिकती थी, इसकी वजह से लोगों को परेशानी होती थी. इसलिए एक व्यवस्थित मछली मार्केट बनाया गया है. मुख्यमंत्री इसका भी लोकार्पण करेंगे. इसके साथ ही जबलपुर के तिलवारा पुल के पास बने थाना परिसर और पुलिस बालों के लिए बनी आवासीय परिसर का भी मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री 12:30 से 4:00 बजे तक जबलपुर में रहेंगे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी...

खजुराहो एयरपोर्ट को मिला बेस्ट एयरपोर्ट का खिताब, लेकिन उड़ानें बंद होने से हैरान लोग

छतरपुर : मध्य प्रदेश के खजुराहो का नाम एक बार फिर देश के सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट्स की लिस्ट में शुमार हो गया है. लेकिन इसे...

Related Articles

बेमेतरा में अरुण साव की समीक्षा बैठक, जिला अस्पताल को मिलेंगे नए उपकरण और जनरेटर

बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: अब कटाई के बाद 14 दिन तक फसल को मिलेगा बीमा सुरक्षा

हरियाणा सरकार ने किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से...

नायब सैनी सरकार का बड़ा फैसला: जनसंवाद पोर्टल की शिकायतों की होगी रोजाना मॉनिटरिंग

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने जन शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण...

सुनाम में शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि, सीएम भगवंत मान बोले- राष्ट्र हमेशा उनका ऋणी रहेगा

सुनाम उधम सिंह वाला:  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को...