Home राज्य मध्य प्रदेश खजुराहो एयरपोर्ट को मिला बेस्ट एयरपोर्ट का खिताब, लेकिन उड़ानें बंद होने से हैरान लोग
मध्य प्रदेशराज्य

खजुराहो एयरपोर्ट को मिला बेस्ट एयरपोर्ट का खिताब, लेकिन उड़ानें बंद होने से हैरान लोग

Share
Share

छतरपुर : मध्य प्रदेश के खजुराहो का नाम एक बार फिर देश के सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट्स की लिस्ट में शुमार हो गया है. लेकिन इसे लेकर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. स्थानीय लोगों ने पूछा है कि जिस एयरपोर्ट को एक भी उड़ान नहीं मिली, वो देश का नंबर वन एयरपोर्ट कैसे बन गया? वर्तमान में खजुराहो एयरपोर्ट से जुलाई और अगस्त के बीच एक भी कमर्शियल फ्लाइट का संचालन नहीं हो रहा है. ऐसे में स्थनीय लोगों ने एयरपोर्ट सर्वे पर भी सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं.

AAI के सर्वे में खजुराहो नंबर वन एयरपोर्ट

मंदिरों की नगरी और चंदेलकालीन विश्व पर्यटन खजुराहो को एक बार फिर देश के बेस्ट एयरपोर्ट का तमगा मिला है. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के 2026 के राष्ट्रीय सेवा, ग्राहक संतुष्टि सूचकांक सर्वेक्षण के दौरान छतरपुर जिले के खजुराहो एयरपोर्ट को देशभर में पहला स्थान मिला है,जबकि राजधानी भोपाल स्थित राजा भोज हवाई अड्डा तीसरे स्थान पर रहा. इससे पहले भी खजुराहो एयरपोर्ट यह सफलता हासिल कर चुका है, दिसंबर 2025 को भी इसी लिस्ट में खजुराहो एयरपोर्ट पहले नंबर पर रहा था. खजुराहो हवाई अड्डे के निदेशक संतोष सिंह बताते हैं, ” खजुराहो का एक बार फिर नम्बर बन बनना पर पूरे स्टाफ की मेहनत और यात्रियों के विशवास का फल है. यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था और सेवा की गुणवत्ता के आधार पर खजुराहो नम्बर बन बन गया है.”

दिल्ली और वाराणसी से थीं उड़ानें, अब वो भी बंद

वर्तमान में खजुराहो एयरपोर्ट से एक भी फ्लाइट नहीं है. पूर्व में यहां दिल्ली और वाराणसी से सीधी उड़ाने थीं, जिन्हें भी बंद कर दिया गया है और अक्टूबर के आसपास उड़ाने शुरू होने की संभावना है. ऐसे में रेग्युलर फ्लाइट्स नहीं होने के बावजूद नंबर वन का तमगा मिलना काफी हैरानी वाली बात है.

बात खुशी की है पर फ्लाइट भी होनी चाहिए

खजुराहो के स्थनीय निवासी ओर होटल संचालक राजीव शुक्ला कहते हैं, ” इससे पहले भी खजुराहो एयरपोर्ट 2025 में भी नम्बर वन बना था, इस बार फिर बन गया इसकी खुशी है लेकिन बिडम्बना भी है कि एक भी फ्लाइट नहीं है यहां से कहीं जाने के लिए. पिछले महीने भी कोई भी फ्लाइट नहीं थी. ये हमारे अधिकारियों और नेताओं के लिए सोचने का विषय है.”

क्या बोले अधिकारी?

जब खजुराहो हवाई अड्डे के निदेशक संतोष सिंह से बात हुई तो उन्होंने कहा, ” खुशी का विषय है कि खजुराहो फिर नंबर वन बना है. वर्तमान में एयरपोर्ट पर काम चल रहा है, इस कारण दो माह कोई फ्लाइट नहीं आएगी. जिस सर्वे के आधार पर नंबर वन रेटिंग मिली है, वह तब हुआ था जब फ्लाइट रहती थी. सर्वे पुराना है रिजल्ट अभी आया है. एयरपोर्ट मैनेजमेंट का उद्देश्य यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना और भविष्य में सेवा की गुणवत्ता को लगातार बेहतर बनाना है.”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...

पंजाब में सांस की बीमारियों का बढ़ता खतरा, मुख्यमंत्री सेहत योजना से 14 हजार मरीजों को मिला कैशलेस इलाज

चंडीगढ़: साँस फूलने को अक्सर सामान्य थकान समझकर नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है।...