Home राज्य उत्तराखंड फिटनेस और पर्यावरण का संदेश: देहरादून के परेड ग्राउंड में “फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल” का 61वां संस्करण संपन्न
उत्तराखंडराजनीतिराज्यराष्ट्रिय

फिटनेस और पर्यावरण का संदेश: देहरादून के परेड ग्राउंड में “फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल” का 61वां संस्करण संपन्न

Share
Share
देहरादून के परेड ग्राउंड में आज “फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल” के 61वें संस्करण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में फिटनेस, सामुदायिक सहभागिता और पर्यावरण जागरूकता का सशक्त संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोट् र्स थोरिटी ऑफ इंडिया, युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार समेत अन्य सहयोगियों द्वारा किया गया। इस आयोजन में 1000 से अधिक साइकिल चालकों ने भाग लिया, जिनमें स्कूली छात्र, युवा, पेशेवर, वरिष्ठ नागरिक तथा फिटनेस प्रेमी शामिल रहे। कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित खिलाड़ियों और फिटनेस आइकन की प्रेरक उपस्थिति रही, जिनमें भारतीय बॉक्सिंग की उभरती हुई हैवीवेट खिलाड़ी नूपुर श्योराण, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी गोलकीपर एवं कोच योगिता बाली, ओलंपियन रेस वॉकर मनीष सिंह रावत, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित बास्केटबॉल खिलाड़ी विशेष भृगुवंशी तथा तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड से सम्मानित पर्वतारोही ताशी मलिक शामिल रहे। खिलाड़ियों ने प्रतिभागियों के साथ संवाद कर नियमित फिटनेस और अनुशासन के महत्व पर बल दिया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “चाहे व्यक्ति खिलाड़ी हो या नहीं, उसमें खेल भावना अवश्य होनी चाहिए। यही भावना जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाती है।” श्री कोश्यारी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से सीख लें, जिन्होंने फिटनेस और अनुशासन को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया है। “फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल” पहल की शुरुआत दिसंबर 2024 में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया द्वारा की गई थी, जो आज एक जनआंदोलन का रूप ले चुकी है। देशभर में अब तक 2.5 लाख से अधिक स्थानों पर लगभग 25 लाख नागरिक इस पहल से जुड़ चुके हैं। यह अभियान #FightObesity और #PollutionKaSolution जैसे महत्वपूर्ण विषयों को संबोधित करते हुए नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और कार्बन फुटप्रिंट कम करने के लिए प्रेरित करता है। प्रतिभागियों ने साइकिलिंग के साथ-साथ योग सत्र, वार्म-अप ड्रिल और सामुदायिक संवाद में भाग लिया, जिससे यह आयोजन एक समग्र स्वास्थ्य उत्सव बन गया।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

‘प्रदेश में भय और बेरोजगारी का माहौल’, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर साधा निशाना

बरेली : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भय, बेरोजगारी...

ऊंचाहार में गूंजा सनातन का शंखनाद,योगी बोले—ऐसी कथाएं होती रहेंगी तो कभी नहीं झुकेगी सनातन की ध्वज पताका

कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय का मुख्यमंत्री योगी ने बढ़ाया कद,भव्य आयोजन के लिए दिया धन्यवाद मंच पर काफी देर तक बैठकर कथा...

Related Articles

हरियाणा के 12 हजार गेस्ट टीचरों के नियमितीकरण की उम्मीद जगी, सीएमओ ने शुरू किया परीक्षण

चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में करीब 20 वर्षों से सेवाएं दे...

किशाऊ परियोजना से हरियाणा को मिलेगा 1280 क्यूसेक पानी, सिंचाई-पेयजल योजनाओं को मिलेगी मजबूती

चंडीगढ़। दशकों से अटकी किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर छह राज्यों के...

CM मान का बड़ा दावा: पंजाब के 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी, 100% कवरेज का लक्ष्य

श्री आनंदपुर साहिब: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बार फिर स्पष्ट...