Home राष्ट्रिय रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स
राष्ट्रिय

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

Share
Share

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे वाली मांग को लेकर है। लेकिन उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर वीडियो मैसेज के जरिए GenZ से डायरेक्ट संवाद किया है। 24 घंटे में पीएम मोदी का ये दूसरा वीडियो मैसेज है, जिसमें उन्होंने गुरुवार को शेयर किए गए अपने वीडियो पर मिले रिस्पॉन्स के लिए लोगों का और खासकर GenZ को थैंक्यू कहा। वहीं PM मोदी के पहले वीडियो ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।

24 घंटे में सबसे ज्यादा व्यूज वाले वीडियो का रिकॉर्ड

जान लें कि इससे पहले पीएम मोदी ने गुरुवार को जो वीडियो मैसेज जारी किया था, उसने सोशल मीडिया पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। पीएम के इस वीडियो को 24 घंटे में 300 मिलियन यानी 30 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया। ये एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है। पीएम के वीडियो को 24 घंटे में इंस्टाग्राम पर 303 मिलियन व्यूज मिले। इससे पहले का वर्ल्ड रिकॉर्ड 300 मिलियन का था, जो Streamer IShowSpeed ने बनाया था। खबर लिखे जाने तक पीएम मोदी के गुरुवार वाले वीडियो को 322 मिलियन बार देखा जा चुका है।

पीएम मोदी ने दूसरी बार भी GenZ से किया संवाद

गौरतलब है कि 24 घंटे से भी कम समय में पीएम मोदी ने दूसरी बार देश के GenZ से संवाद किया और इस बार भी उन्होंने वही मीडियम चुना, जिस मीडियम पर आज के युवा सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं, स्क्रॉल करते हैं। शुक्रवार रात को करीब 11 बजे पीएम मोदी ने ये दूसरा वीडियो इंस्टाग्राम पर GenZ स्टाइल में शेयर किया, जिसमें उन्होंने गुरुवार को शेयर किए गए वीडियो पर जिस तरह रिस्पॉन्स और पॉजिटिव सजेशंस मिले, उसके लिए GenZ को थैंक्यू कहा।

नए वीडियो में पीएम मोदी ने कहा कि थैंक्यू फ्रेंड्स, कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिल गया। मेरे जो वीडियो पोस्ट किया था, उसको जिस प्रकार से आपने रिस्पॉन्ड किया, सकारात्मक सुझाव दिए, उसके लिए सभी को धन्यवाद। ये आपका प्यार बना रहेगा। हमारा नाता और अधिक सक्रियता से जुड़ता रहेगा। थैंक्यू, थैंक्यू दोस्तों: PM मोदी

पहले वीडियो से थोड़ा अलग था दूसरा वीडियो

GenZ को थैंक्यू बोलने वाला पीएम मोदी का ये 40 सेकंड का वीडियो पहले वीडियो से थोड़ा अलग है। पहले वीडियो में पीएम मोदी जहां गंभीर दिख रहे थे, वहीं दूसरे वीडियो में वो रिलैक्स दिख रहे थे। पहले वीडियो में उनका चेहरा ज्यादा क्लोज था लेकिन इस बार उन्होंने मोबाइल कैमरे को थोड़ा दूर रखा था। इतना ही नहीं, मैसेज खत्म करने के बाद खुद पीएम मोदी ने कैमरे को बंद भी किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार...

विकास दुबे का साथी दयाशंकर अदालत से बरी, बिकरू कांड के 2 दिन बाद हुआ था गिरफ्तार

कानपुर। अपर जिला जज 16 अगस्त कुमार तिवारी की कोर्ट ने बिकरू कांड को अंजाम देने वाले कुख्यात विकास दुबे के साथी दयाशंकर अग्निहोत्री...

Related Articles

नासिक में तड़के महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.8 रही तीव्रता

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक में आज तड़के हल्के भूकंप के झटके महसूस किए...

बाधा डालने पर जुर्माना, 3 साल तक की जेल… क्या है ‘वंदे मातरम’ बिल 2026?

राज्यसभा ने ‘राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026′ पारित...

NEET पेपर लीक केस: CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, आज होगी सुनवाई

नई दिल्ली: सीबीआई ने दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में नीट पेपर लीक...

कौन हैं प्रो. वी कामाकोटि, प्रियंका गांधी ने ‘गौमूत्र एक्सपर्ट’ कहकर तंज कसा

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी द्वारा IIT मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामाकोटी...