Home मनोरंजन फ़िल्मी जगत सनी पाजी की ललकार, पाकिस्तान में हाहाकार; रोंगटे खड़े कर देगा बॉर्डर 2 का ट्रेलर
फ़िल्मी जगतमनोरंजन

सनी पाजी की ललकार, पाकिस्तान में हाहाकार; रोंगटे खड़े कर देगा बॉर्डर 2 का ट्रेलर

Share
Share

नई दिल्ली। फिल्म बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी स्टारर इस देशभक्ति फिल्म को लेकर जबरदस्त बज नजर आ रहा है। बीते दिन ये खबर सामने आई थी कि 15 जनवरी गुरुवार को बॉर्डर 2 का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।

रिलीज हुआ बॉर्डर 2 का ट्रेलर

खबर ये भी आई थी कि बॉर्डर 2 के ट्रेलर का काम अधूरा है, इस वजह से इसमें देरी हो सकती है। लेकिन सनी देओल के पोस्ट ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया और  बॉर्डर 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। सनी देओल ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी आधिकारिक पुष्टि की। अब मेकर्स की तरफ से बॉर्डर 2 का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए वॉर की पृष्ठभूमि को दर्शाता है। आइए एक नजर बॉर्डर 2 के इस ट्रेलर पर डालते हैं-  फिल्म की निर्माता कंपनी टी सीरीज ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब हैंडल पर मूवी का ट्रेलर साझा किया है, जिसमें सनी देओल भारतीय सेना के मेजर जनरल हरदेव सिंह कलेर से प्रेरित फतेह सिंह कलेर के किरदार में अपने दमदार अभिनय और डायलॉग्स की छाप छोड़ते नजर आ रहे हैं। जबकि वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ ने भी अपने-अपने रोल में दमखम दिखाया है। बॉर्डर 2 की कहानी भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध पर आधारित है, जिसमें सीमावर्ती इलाकों में 13 दिनों तक चली इस जंग में भारतीय सेना ने जीत का परचम लहराया था। भारत की इस विजय में शहीद और वीर बहादुर फौजियों की कहानी आपको बॉर्डर 2 में देखने को मिलेगी। बता दें कि बॉर्डर 2 साल 1997 में आई निर्देशक जेपी दत्ता की फिल्म बॉर्डर 2 का सीक्वल है।

कब रिलीज होगी बॉर्डर 2

धमाकेदार ट्रेलर सामने आने के बाद बॉर्डर 2 की रिलीज के लिए सिनेप्रेमी बेताब नजर आ रहे हैं। गौर करें इस मूवी की रिलीज डेट की तरफ तो गणतंत्र दिवस के खास अवसर को मद्देनजर रखते हुए 23 जनवरी को इस दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। उम्मीद है कि सनी देओल स्टारर ये देशभक्ति फिल्म कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाती हुई नजर आ सकती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

PM मोदी के मुंबई दौरे से पहले BKC में हड़कंप, नकली PMO अधिकारी और हथियारबंद बॉडीगार्ड गिरफ्तार

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे से एक दिन पहले (7 सितंबर) एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. शहर के एक बड़े...

चेक बाउंस केस: अभिनेता राजपाल यादव को राहत, सरेंडर करने से मिली अंतरिम छूट

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल नवरंग यादव को चेक बाउंस से जुड़े सात मामलों में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी अंतरिम राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट...

Related Articles

आईआरसीटीसी कराएगा उदयपुर टू जैसलमेर का हवाई टूर

लखनऊ। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने अब उदयपुर...