Home राज्य दिल्ली/एनसीआर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज उत्तरायण के पवित्र अवसर पर अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन–पूजन और गौ माता का पूजन किया
दिल्ली/एनसीआरराज्य

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज उत्तरायण के पवित्र अवसर पर अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन–पूजन और गौ माता का पूजन किया

Share
Share

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज उत्तरायण के पवित्र अवसर पर हर वर्ष की भांति अहमदाबाद स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन–पूजन और गौ माता का पूजन किया। गृह मंत्री ने अहमदाबाद के थलतेज स्थित गुरुद्वारा गोबिंद धाम में मत्था टेका और उत्तरायण के अवसर पर अपने लोकसभा क्षेत्र के नारणपुरा वार्ड एवं (अखबारनगर व अभिषेक अपार्टमेंट) नवा वाडज वार्ड में पतंगोत्सव में शामिल हुए। श्री अमित शाह ने X पर किए गए एक अन्य पोस्ट में कहा, “उत्तरायण का पर्व पूरा गुजरात हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। आज अहमदाबाद के अर्जुन ग्रीन फ्लैट्स, नारणपुरा वार्ड में आयोजित सार्वजनिक पतंगोत्सव में शामिल होकर पतंग उड़ाई।”केन्द्रीय गृह मंत्री ने X पर एक पोस्ट में कहा, “जय जगन्नाथ! हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी उत्तरायण के पवित्र अवसर पर अहमदाबाद स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन–पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। महाप्रभु की कृपा देशवासियों पर सदैव बनी रहे।”एक अन्य पोस्ट में गृह मंत्री ने कहा, “सनातन धर्म में गौ माता की सेवा व पूजन का विशिष्ट महत्व है। आज उत्तरायण के अवसर पर अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर में गौ माता का पूजन किया।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

‘प्रदेश में भय और बेरोजगारी का माहौल’, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर साधा निशाना

बरेली : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भय, बेरोजगारी...

ऊंचाहार में गूंजा सनातन का शंखनाद,योगी बोले—ऐसी कथाएं होती रहेंगी तो कभी नहीं झुकेगी सनातन की ध्वज पताका

कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय का मुख्यमंत्री योगी ने बढ़ाया कद,भव्य आयोजन के लिए दिया धन्यवाद मंच पर काफी देर तक बैठकर कथा...

Related Articles

हरियाणा के 12 हजार गेस्ट टीचरों के नियमितीकरण की उम्मीद जगी, सीएमओ ने शुरू किया परीक्षण

चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में करीब 20 वर्षों से सेवाएं दे...

किशाऊ परियोजना से हरियाणा को मिलेगा 1280 क्यूसेक पानी, सिंचाई-पेयजल योजनाओं को मिलेगी मजबूती

चंडीगढ़। दशकों से अटकी किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर छह राज्यों के...

CM मान का बड़ा दावा: पंजाब के 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी, 100% कवरेज का लक्ष्य

श्री आनंदपुर साहिब: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बार फिर स्पष्ट...