Home राज्य उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश में एसआईआर में लापरवाही पर एक्शन, आठ विधान सभा के ईआरओ से मांगा स्पष्टीकरण
उत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश में एसआईआर में लापरवाही पर एक्शन, आठ विधान सभा के ईआरओ से मांगा स्पष्टीकरण

Share
Share

 लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद जारी वोटर ड्राफ्ट लिस्ट में लोग अपना नाम चेक कर रहे हैं। अब 18 जनवरी रविवार को भी सभी पोलिंग बूथों पर बीएलओ मतदाता सूची पढ़कर सुनाएंगे। इससे पहले 11 जनवरी को भी बीएलओ मतदाता सूची लेकर बूथों पर मौजूद थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी मतदाताओं से अपना नाम मतदाता सूची में देखने की अपील है। यदि इसमें कोई त्रुटि है तो उसे दुरुस्त कराने व नाम न होने की स्थिति में फार्म-6 भरने की सलाह दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से कहा कि 18 जनवरी को सभी बूथों पर बीएलओ मिशन मोड में काम करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इसके साथ ही बीएलओ को राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट, संबंधित क्षेत्र के पार्षद व ग्राम प्रधान का भी सहयोग लेने का निर्देश दिया है। उन्होंने कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ‘बुक ए काल विथ बीएलओ’ सुविधा के तहत 48 घंटे से अधिक लंबित प्रकरणों की विधान सभावार समीक्षा की। आठ विधान सभा क्षेत्रों मुरादाबाद ग्रामीण, शिकोहाबाद, गढ़मुक्तेश्वर, चायल, मधुबन, कुंदरकी, मनकापुर और मुरादाबाद नगर में दस से अधिक लंबित मामलों पर संबंधित ईआरओ से स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश दिए। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से प्राप्त मतदाताओं की जिज्ञासाओं और शिकायतों का समयबद्ध व तथ्यपरक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी प्रकार का भ्रम न रहे। उन्होंने कहा कि बीएलओ के पास फार्म-6 (घोषणा पत्र सहित), फार्म-7 और फार्म-8 की पर्याप्त संख्या में उपलब्धता रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि आफलाइन फार्म-6 भरवाते समय मतदाता का नाम व पता हिंदी और अंग्रेजी दोनों में मतदाता के समक्ष सही-सही दर्ज कराया जाए, ताकि वर्तनी संबंधी त्रुटि न हो। आनलाइन फार्म-6 के मामलों में सत्यापन के दौरान बीएलओ द्वारा मतदाता से उसका नाम हिंदी में भी भरवाया जाए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

शिवपुराण कथा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब:कैबिनेट मंत्री ए.के.शर्मा और कुंडा विधायक राजा भैया ने टेका माथा

शुभ उपकार संवाददाता ऊंचाहार,रायबरेली। तहसील क्षेत्र के चड़रई चौराहे पर आयोजित सात दिवसीय भव्य शिवमहापुराण कथा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है।उत्तर...

“महादेव की भक्ति में जो डूब गया,उसका जीवन धन्य हो गया” — प्रदीप मिश्रा

लाखों श्रद्धालुओं से शिवमय हुआ ऊंचाहार,हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कथा पंडाल शुभ उपकार संवाददाता ऊंचाहार,रायबरेली। श्री शिव महापुराण कथा के दूसरे...

Related Articles

किशाऊ बांध पर हिमाचल को बड़ी राहत, 2000 करोड़ का खर्च बचा; बिना निवेश मिलेगा 1000 मिलियन यूनिट बिजली

शिमला। हिमाचल के हिस्से का पानी लेने वाले दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा...

शारदीय नवरात्र में नए दफ्तर से कामकाज संभालेंगे सीएम सुक्खू, फरियादियों को मिलेगी बड़ी राहत

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू इस शारदीय नवरात्र में अपने नए कार्यालय...

आतंकवाद से लेकर चुनाव और कुंभ तक, उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर डीजीपी ने कसी कमर

देहरादून: आतंकवाद नियंत्रण, सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा, आगामी विधानसभा चुनाव, चारधाम यात्रा,...

चारधाम यात्रा-2026 की सीएम धामी ने की समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर जोर

देहरादून: दिल्ली दौरे पर गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग...