Home राज्य उत्तराखंड आतंकवाद से लेकर चुनाव और कुंभ तक, उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर डीजीपी ने कसी कमर
उत्तराखंडराज्य

आतंकवाद से लेकर चुनाव और कुंभ तक, उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर डीजीपी ने कसी कमर

Share
Share

देहरादून: आतंकवाद नियंत्रण, सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा, आगामी विधानसभा चुनाव, चारधाम यात्रा, कुंभ मेला और प्रमुख धार्मिक आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आज डीजीपी ने अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान डीजीपी ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर संचालित भारत की पहली आतंकवाद निरोधी नीति प्रहार को प्रदेश में प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया.

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को कट्टर बनाने से जुड़े इनपुट के मद्देनजर सभी जनपदों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए है. साथ ही देश के बड़े राज्यों की कार्यप्रणाली और सफल ऑपरेशनों का अध्ययन कर राज्य एटीएस के अभियानों को उच्च पेशेवर स्तर पर अपग्रेड करने को कहा गया है और आतंकवाद की बदलती चुनौतियों से निपटने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए.

चीन-नेपाल सीमा पर बढ़ेगी निगरानी: चीन और नेपाल सीमा से सटे जनपदों में संदिग्ध गतिविधियों, घुसपैठ और राष्ट्रविरोधी तत्वों की आवाजाही पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आईटीबीपी, एसएसबी, सेना, आईबी, राज्य पुलिस और एटीएस के अधिकारियों की उच्च स्तरीय इंटर-एजेंसी कोऑर्डिनेशन बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए.

सीएम सुरक्षा और चुनाव को लेकर अलर्ट: आगामी विधानसभा चुनाव और बढ़ती सुरक्षा संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए. चारधाम यात्रा में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने और आगामी कुंभ मेले और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए ठोस सुरक्षा कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है.

साथ ही राज्य स्थापना दिवस, नवरात्र, दशहरा और दीपावली जैसे महत्वपूर्ण पर्वों के मद्देनजर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए. सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी आगामी विधानसभा चुनाव, कुंभ मेला और धार्मिक आयोजनों को देखते हुए फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप्स पर 24 घंटे सघन निगरानी रखने को कहा गया. भड़काऊ सामग्री या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों को समय रहते चिन्हित करने के निर्देश दिए गए. साथ ही संवेदनशील और सांप्रदायिक मामलों से जुड़ी भ्रामक खबरों, छेड़छाड़ किए गए वीडियो, डीपफेक और अफवाहों का तत्काल आधिकारिक फैक्ट-चेक और खंडन जारी करने को कहा गया है.

डीजीपी दीपम सेठ ने बताया है कि बैठक में महत्वपूर्ण आयोजनों के लिए आवश्यक जनशक्ति, तकनीकी उपकरण और संसाधनों की व्यवस्था समय रहते पूरी करने के साथ ही राष्ट्रपति द्वारा उत्तराखंड पुलिस को प्रदान किए गए प्रेसिडेंट पुलिस कलर समारोह की तैयारियों की भी समीक्षा की गई.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

शिवपुराण कथा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब:कैबिनेट मंत्री ए.के.शर्मा और कुंडा विधायक राजा भैया ने टेका माथा

शुभ उपकार संवाददाता ऊंचाहार,रायबरेली। तहसील क्षेत्र के चड़रई चौराहे पर आयोजित सात दिवसीय भव्य शिवमहापुराण कथा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है।उत्तर...

“महादेव की भक्ति में जो डूब गया,उसका जीवन धन्य हो गया” — प्रदीप मिश्रा

लाखों श्रद्धालुओं से शिवमय हुआ ऊंचाहार,हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कथा पंडाल शुभ उपकार संवाददाता ऊंचाहार,रायबरेली। श्री शिव महापुराण कथा के दूसरे...

Related Articles

किशाऊ बांध पर हिमाचल को बड़ी राहत, 2000 करोड़ का खर्च बचा; बिना निवेश मिलेगा 1000 मिलियन यूनिट बिजली

शिमला। हिमाचल के हिस्से का पानी लेने वाले दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा...

शारदीय नवरात्र में नए दफ्तर से कामकाज संभालेंगे सीएम सुक्खू, फरियादियों को मिलेगी बड़ी राहत

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू इस शारदीय नवरात्र में अपने नए कार्यालय...

चारधाम यात्रा-2026 की सीएम धामी ने की समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर जोर

देहरादून: दिल्ली दौरे पर गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग...