Home राज्य मध्य प्रदेश सोशल मीडिया पर चर्चित DSP संतोष पटेल ने संभाली भोपाल में ACP कोतवाली की कमान
मध्य प्रदेशराज्य

सोशल मीडिया पर चर्चित DSP संतोष पटेल ने संभाली भोपाल में ACP कोतवाली की कमान

Share
Share

भोपाल : सोशल मीडिया पर चर्चित मध्य प्रदेश पुलिस के अधिकारी डीएसपी संतोष कुमार पटेल ने भोपाल में आमद दे दी. उन्होंने एसीपी कोतवाली का कार्यभार संभाल लिया. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं और पिछले कार्यकाल के अनुभव साझा किए.

ACP संतोष कुमार पटेल ने कहा “उनका हालिया कार्यकाल बालाघाट जिले में रहा, जो प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है. बालाघाट बेहद सुंदर जिला है. चारों ओर हरियाली, शुद्ध हवा और वहां की मिट्टी की मीठी खुशबू मन को सुकून देती है. कई बार 20 किलोमीटर तक निकल जाइए तो कोई इंसान नजर नहीं आता. राजधानी में उनकी पहली प्राथमिकता कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना होगी.”

कानून व ट्रैफिक व्यवस्था सुधारेंगे

एसीपी संतोष पटेल ने कहा “राजधानी के व्यस्त इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना कार्ययोजना का हिस्सा है. पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि लोगों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो तथा शिकायतों का समयबद्ध निराकरण हो सके.”

कार्यभार संभालने के बाद पूर्व एसीपी चंद्रशेखर पांडे ने उनका गुलदस्ता देकर स्वागत किया. इस अवसर पर स्टाफ के साथ तलैया और कोतवाली थाना प्रभारी मौजूद थे. संतोष कुमार पटेल अपनी कार्यशैली, जनसंपर्क और सोशल मीडिया पर सक्रियता के कारण काफी चर्चित हैं.

डीएसपी की पत्नी की पोस्ट रही चर्चा में

2018 बैच के राज्य पुलिस सेवा अधिकारी डीएसपी संतोष कुमार पटेल अब भोपाल के श्यामला हिल्स, तलैया और कोतवाली थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की कमान संभालेंगे. इससे पहले वह बालाघाट हॉकफोर्स में सहायक सेनानी के पद पर थे. तबादले से पहले उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर लिखा था “बालाघाट के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नियम है कि वहां एक साल की ड्यूटी होगी, लेकिन मेरे पतिदेव को ड्यूटी करते हुए एक साल पांच महीने हो चुके हैं. मेरे जैसी कई पत्नियां इंतजार कर रही हैं कि वे अपने परिवार के साथ रह सकें. सरकार से निवेदन है कि जल्द से जल्द ट्रांसफर किया जाए.”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

‘प्रदेश में भय और बेरोजगारी का माहौल’, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर साधा निशाना

बरेली : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भय, बेरोजगारी...

ऊंचाहार में गूंजा सनातन का शंखनाद,योगी बोले—ऐसी कथाएं होती रहेंगी तो कभी नहीं झुकेगी सनातन की ध्वज पताका

कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय का मुख्यमंत्री योगी ने बढ़ाया कद,भव्य आयोजन के लिए दिया धन्यवाद मंच पर काफी देर तक बैठकर कथा...

Related Articles

हरियाणा के 12 हजार गेस्ट टीचरों के नियमितीकरण की उम्मीद जगी, सीएमओ ने शुरू किया परीक्षण

चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में करीब 20 वर्षों से सेवाएं दे...

किशाऊ परियोजना से हरियाणा को मिलेगा 1280 क्यूसेक पानी, सिंचाई-पेयजल योजनाओं को मिलेगी मजबूती

चंडीगढ़। दशकों से अटकी किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर छह राज्यों के...

CM मान का बड़ा दावा: पंजाब के 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी, 100% कवरेज का लक्ष्य

श्री आनंदपुर साहिब: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बार फिर स्पष्ट...