Home राज्य नूंह में गरजेंगे सीएम नायब सैनी, ‘मेवात विकास संकल्प रैली’ में घोषणाओं की उम्मीद
राज्यहरियाणा

नूंह में गरजेंगे सीएम नायब सैनी, ‘मेवात विकास संकल्प रैली’ में घोषणाओं की उम्मीद

Share
Share

नूंह: नूंह जिले की पुनहाना विधानसभा क्षेत्र स्थित नई अनाज मंडी में आज शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ‘मेवात विकास संकल्प रैली’ को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पार्टी संगठन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

रैली स्थल पर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल, बिजली, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। बड़ी संख्या में लोगों के रैली में पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रैली के दौरान मेवात क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालेंगे। साथ ही क्षेत्र के विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं किए जाने की भी संभावना है।

रैली को लेकर स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जिले के विभिन्न गांवों और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से यातायात संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...