Home राज्य छत्तीसगढ़ नारायणपुर के जंगलों में नक्सलियों का गोला-बारूद डंप बरामद, 297 जिंदा कारतूस जब्त
छत्तीसगढ़राज्य

नारायणपुर के जंगलों में नक्सलियों का गोला-बारूद डंप बरामद, 297 जिंदा कारतूस जब्त

Share
Share

नारायणपुर: ओरछा थाना क्षेत्र के घने जंगल से जवानों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया गोला-बारूद का डंप बरामद किया है. कुल 297 जीवित कारतूस जब्त किए गए हैं, जिन्हें नक्सलियों ने भविष्य में उपयोग के लिए जंगल में छिपाकर रखा था.

माओवादियों का छिपाया हुआ नक्सली डंप बरामद

नारायणपुर जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बल लगातार सघन सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. इसी कड़ी में 26 जुलाई 2026 को नारायणपुर जिला पुलिस बल की डीआरजी टीम और आईटीबीपी की 53वीं वाहिनी ने थाना ओरछा क्षेत्र के कैंप आदींगपार के पास कसोड़-कुमेरादी के जंगलों में संयुक्त अभियान चलाया.

सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली सफलता

इस सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने जंगल में छिपाकर रखा गया एक नक्सली डंप खोज निकाला. डंप की तलाशी लेने पर वहां से 7.62 मिमी के 195 जीवित राउंड और 5.56 मिमी के 102 जीवित राउंड बरामद हुए. कुल 297 जीवित कारतूस सुरक्षा बलों के हाथ लगे.

डीआरजी और आईटीबीपी जवानों को मिली सफलता

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सल मुक्ति के बाद भी सुरक्षा एजेंसियां क्षेत्र में लगातार कॉम्बिंग और सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. इन अभियानों का उद्देश्य जंगलों में छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक और अन्य युद्ध सामग्री को बरामद कर नक्सलियों के संसाधनों को समाप्त करना है.

नारायपुर पुलिस की अपील

पुलिस ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है. पुलिस ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को जंगल या आसपास के क्षेत्रों में कोई संदिग्ध वस्तु, हथियार, गोला-बारूद या नक्सलियों द्वारा छिपाई गई सामग्री दिखाई देती है, तो उसकी सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना या सुरक्षा बलों को दें. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...