Home राज्य हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: अब कटाई के बाद 14 दिन तक फसल को मिलेगा बीमा सुरक्षा
राज्यहरियाणा

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: अब कटाई के बाद 14 दिन तक फसल को मिलेगा बीमा सुरक्षा

Share
Share

हरियाणा सरकार ने किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से राहत देने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) को खरीफ-2026 से रबी-2026-27 तक लागू कर दिया है। इस बार योजना में किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि कटाई के बाद खेत में रखी फसल को 14 दिनों तक ओलावृष्टि, चक्रवाती बारिश और बेमौसम वर्षा से नुकसान होने पर भी बीमा का लाभ मिलेगा। वहीं, यदि बीमा कंपनियां तय समय सीमा में दावों का निपटान नहीं करती हैं तो किसानों को 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ भुगतान किया जाएगा।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अधिसूचना के अनुसार, खरीफ सीजन में धान, बाजरा, मक्का, कपास और मूंग, जबकि रबी सीजन में गेहूं, जौ, चना, सरसों और सूरजमुखी को योजना के दायरे में रखा गया है। खरीफ फसलों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई, जबकि रबी फसलों के लिए 31 दिसंबर निर्धारित की गई है।

योजना के तहत सूखा, बाढ़, जलभराव, ओलावृष्टि, तूफान, कीट एवं रोग प्रकोप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई की जाएगी। इसके अलावा स्थानीय प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित फसलों और कटाई के बाद अधिकतम 14 दिनों तक खेत में पड़ी फसल को बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि या चक्रवाती वर्षा से नुकसान होने पर भी किसान बीमा दावा कर सकेंगे। हालांकि, ऐसे मामलों में किसानों को नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर कृषि रक्षक पोर्टल, हेल्पलाइन 14447 या क्रॉप लॉस मोबाइल ऐप के माध्यम से देनी होगी।

यह योजना ऋणी और गैर-ऋणी दोनों प्रकार के किसानों के लिए वैकल्पिक रहेगी। किसानों को खरीफ फसलों पर 2 प्रतिशत, रबी फसलों पर 1.5 प्रतिशत और कपास पर 5 प्रतिशत प्रीमियम देना होगा, जबकि शेष प्रीमियम का भुगतान केंद्र और राज्य सरकार संयुक्त रूप से करेंगी।

सरकार ने फसलों के लिए बीमित राशि भी निर्धारित कर दी है। धान पर 1.11 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर, कपास पर 1.14 लाख रुपये, गेहूं पर 84,386 रुपये, सरसों पर 56,639 रुपये, जौ पर 53,779 रुपये, चना पर 41,478 रुपये, मक्का एवं सूरजमुखी पर 57,211 रुपये तथा मूंग पर 50,059 रुपये प्रति हेक्टेयर बीमा राशि तय की गई है। योजना में 90 प्रतिशत इंडेम्निटी स्तर यथावत रखा गया है।

फसल उत्पादन के आकलन में इस बार तकनीक का भी उपयोग किया जाएगा। गेहूं और धान की उपज का आकलन तकनीक आधारित प्रणाली से होगा, जबकि अन्य फसलों के लिए क्रॉप कटिंग प्रयोग (CCE) जारी रहेंगे। हरियाणा स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (HARSEC) को योजना का तकनीकी भागीदार बनाया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

बीवी की हत्या कर मांग में भरा सिंदूर, फिर फंदे से लटककर दी जान; भाई-बहन की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत

कानपुर के बर्रा इलाके में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत सामने आया है. यहां एक युवक ने कथित तौर पर अपनी पत्नी...

सीएम योगी गाजीपुर को देंगे 692 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, 83 का लोकार्पण और 185 का शिलान्यास

गाजीपुर: गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में 30 जुलाई को विकास का बड़ा अध्याय लिखे जाने जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 9 बजे कृषि...

Related Articles

पप्पू यादव का सिर लाने पर 51 लाख का इनाम; हिंदूवादी नेता का ऐलान, चढ़ावा चोरी नाटक पर बवाल

लखनऊ में शनिवार को सनातन रक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू...

कुलगाम आतंकी हमले के बाद यूपी में हाई अलर्ट, कांवड़ यात्रा मार्गों की बढ़ाई गई सुरक्षा

यूपी में मुख्यमंत्री आवास और विधानसभा से लेकर कांवड़ यात्रा मार्गों पर...

बेमेतरा में अरुण साव की समीक्षा बैठक, जिला अस्पताल को मिलेंगे नए उपकरण और जनरेटर

बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने...

सीएम मोहन यादव का जबलपुर दौरा आज: 400 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे

जबलपुर: आज शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर में 400 करोड़ रुपए...