Home राज्य उत्तर प्रदेश पप्पू यादव का सिर लाने पर 51 लाख का इनाम; हिंदूवादी नेता का ऐलान, चढ़ावा चोरी नाटक पर बवाल
उत्तर प्रदेशराज्य

पप्पू यादव का सिर लाने पर 51 लाख का इनाम; हिंदूवादी नेता का ऐलान, चढ़ावा चोरी नाटक पर बवाल

Share
Share

लखनऊ में शनिवार को सनातन रक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन किया। राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी को लेकर संसद परिसर में हुए नाटक का विरोध करते हुए उन्होंने श्रीराम टावर से हजरतगंज तक प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। रास्ते भर नारेबाजी होती रही। हजरतगंज पहुंचकर पप्पू यादव का पुतला फूंक दिया गया। कुछ कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव के मुखौटे पहनकर चप्पलें भी बरसाईं।

पप्पू यादव पर 51 लाख के इनाम का ऐलान

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुरोध कुमार राय ने प्रदर्शन के दौरान तीखा बयान दिया। उन्होंने पप्पू यादव का सिर लाने वाले को 51 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने आरोप लगाया कि पप्पू यादव ने संत समाज और भगवा वस्त्र की गरिमा पर सवाल उठाकर करोड़ों सनातनियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। वक्ताओं ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को भी सनातन विरोधी बताते हुए सार्वजनिक माफी मांगने को कहा।

राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव के खिलाफ एफआईआर

यह प्रदर्शन राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बाद हो रहे विरोध का हिस्सा है। वाराणसी में पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालक दास की शिकायत पर राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। अयोध्या के संत राजू दास ने भी साधु वेश में प्रदर्शन करने की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इससे राम मंदिर और संत समाज की छवि खराब करने की कोशिश हुई।

जाने बीजेपी ने क्या कहा

भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और राम मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश सरकार ने एसआईटी गठित कर जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई होगी। उन्होंने राजनीतिक फायदे के लिए इस मुद्दे का इस्तेमाल न करने की सलाह दी। प्रदेश सरकार के मंत्री मनोज पांडे ने विपक्षी नेताओं पर भगवान राम और सनातन धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया।

लखनऊ वाले इस प्रदर्शन में संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की। पूरे मामले ने राज्य में सियासी गरमागरमी बढ़ा दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

बीवी की हत्या कर मांग में भरा सिंदूर, फिर फंदे से लटककर दी जान; भाई-बहन की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत

कानपुर के बर्रा इलाके में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत सामने आया है. यहां एक युवक ने कथित तौर पर अपनी पत्नी...

सीएम योगी गाजीपुर को देंगे 692 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, 83 का लोकार्पण और 185 का शिलान्यास

गाजीपुर: गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में 30 जुलाई को विकास का बड़ा अध्याय लिखे जाने जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 9 बजे कृषि...

Related Articles

कुलगाम आतंकी हमले के बाद यूपी में हाई अलर्ट, कांवड़ यात्रा मार्गों की बढ़ाई गई सुरक्षा

यूपी में मुख्यमंत्री आवास और विधानसभा से लेकर कांवड़ यात्रा मार्गों पर...

बेमेतरा में अरुण साव की समीक्षा बैठक, जिला अस्पताल को मिलेंगे नए उपकरण और जनरेटर

बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने...

सीएम मोहन यादव का जबलपुर दौरा आज: 400 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे

जबलपुर: आज शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर में 400 करोड़ रुपए...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: अब कटाई के बाद 14 दिन तक फसल को मिलेगा बीमा सुरक्षा

हरियाणा सरकार ने किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से...