Home राज्य उत्तराखंड ठावड़ा महोत्सव की तैयारियां शुरू, 24 से 27 अक्टूबर तक होगा भव्य आयोजन
उत्तराखंडराज्य

ठावड़ा महोत्सव की तैयारियां शुरू, 24 से 27 अक्टूबर तक होगा भव्य आयोजन

Share
Share

देहरादून। आगामी 24 से 27 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ठावड़ा महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ कुंदन सिंह चौहान ने किया ।

बैठक में श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने महोत्सव को अधिक भव्य, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने आयोजन स्थल पर बेहतर व्यवस्थाएं, सुविधाओं का विस्तार और समन्वित तैयारियों पर विशेष जोर दिया।बैठक में यह संकल्प लिया गया कि सभी के सहयोग और सहभागिता से इस वर्ष का ठावड़ा महोत्सव ऐतिहासिक, भव्य और सफल बनाया जाएगा। उपस्थित लोगों ने आयोजन की सभी तैयारियों में सक्रिय सहयोग देने का भरोसा भी व्यक्त किया।

बैठक में आचार्य विमल पांडे, चंदन सिंह, गंगा बिष्ट, ज्योति रजवार, वैशाली रावत, ललित कुमार आर्य, मीरा आर्य, बबली चौहान, शिवप्रसाद सिंह मनराल, महत्व सिंह चौहान, मीना बिष्ट, शेखर सिंह नेगी, विशाल गोसाईं, प्रेम पंचोली, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, रिया नैथानी, प्रह्लाद सिंह बिष्ट, हंसा धामी, सोनी, विपिन, नरेंद्र रोथान, हेमचंद्र जोशी, बसंत वल्लभ जोशी, विक्रम सिंह नेगी, नरेश सिंह, निकेश वर्मा, सुंदर भाई, हरीश धामी और ज्योति राजभर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का दायरा बढ़ाएं, सीएम योगी के निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के मेधावी बच्चों के लिए संचालित मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का दायरा बढ़ाने का निर्देश...

PM मोदी से मिले CM विष्णुदेव साय, बस्तर विजन और 3 बड़ी परियोजनाओं पर मांगा केंद्र का सहयोग

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास, बस्तर के कायाकल्प...

Related Articles

हरियाणा को केंद्र की बड़ी सौगात, विकास कार्यों के लिए मिले 1,484 करोड़ रुपये

चंडीगढ़: केंद्र सरकार ने हरियाणा को विकास कार्यों के लिए बड़ी वित्तीय...

राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा का दबदबा, खिलाड़ियों ने दिलाए 7 गोल्ड मेडल

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘खेलेंगे हरियाणा, जीतेंगे हरियाणा’ का...

पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से, जनहित के मुद्दों पर सरकार-विपक्ष में होगी बहस

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र सोमवार से शुरू होगा। सुबह 11 बजे...

पूर्व केंद्रीय मंत्री बिट्टू का औचक निरीक्षण, स्मार्ट स्कूल में सुविधाओं की कमी उजागर

 लुधियाना। लुधियाना में सोमवार सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कुंदनपुरी...