Home राज्य 2010 से पहले भर्ती शिक्षकों को भी देनी होगी TET, 31 अगस्त 2028 तक मिलेगा मौका
राज्यहरियाणा

2010 से पहले भर्ती शिक्षकों को भी देनी होगी TET, 31 अगस्त 2028 तक मिलेगा मौका

Share
Share

चंडीगढ़। वर्ष 2010 से पहले भर्ती शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करनी पड़ेगी। कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी व जय प्रकाश के सवाल पर लोकसभा में केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि पात्रता परीक्षा शिक्षक बनने की न्यूनतम अनिवार्य योग्यता है।

इससे छूट देने या पुरानी नियुक्तियों के लिए अलग व्यवस्था का कोई प्रस्ताव नहीं है। शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने लिखित उत्तर में कहा कि शिक्षक भर्ती और सेवा शर्तें राज्यों के अधिकार क्षेत्र का विषय हैं, पर शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत आने वाले स्कूलों में पात्रता परीक्षा न्यूनतम अनिवार्य योग्यता घोषित किया जा चुका है।

यह व्यवस्था सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों से भी पुष्ट हो चुकी है। अब जिन शिक्षकों को पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करनी है, उन्हें 31 अगस्त 2028 तक इस योग्यता को हासिल करने का अवसर मिलेगा।

केंद्र ने सदन को बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और संबंधित परीक्षा प्राधिकरणों को सलाह दी है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमित आयोजित की जाए और संभव हो तो हर वर्ष दो बार परीक्षा कराई जाए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

पूर्व केंद्रीय मंत्री बिट्टू का औचक निरीक्षण, स्मार्ट स्कूल में सुविधाओं की कमी उजागर

 लुधियाना। लुधियाना में सोमवार सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कुंदनपुरी स्थित सरकारी प्राथमिक स्मार्ट स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के...

बृजभूषण सिंह बरी… महिला पहलवानों के यौन शोषण केस में कोर्ट से राहत

नई दिल्ली: दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष...

Related Articles

CGPSC पेपर लीक: पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव को हाई कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

बिलासपुर: CGPSC राज्य सेवा परीक्षा-2021 धांधली मामले में जेल में बंद पूर्व सचिव...

सीएम सैनी का बड़ा फैसला: भ्रष्ट अधिकारियों की उसी जिले और पद पर वापसी पर लगेगी रोक

हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया...

सीएम सैनी का बड़ा प्लान: एआइ मॉडल से चलेगा हरियाणा, प्रदूषण नियंत्रण और प्रशासन में आएगी तेजी

चंडीगढ़। हरियाणा में कृत्रिम बुद्धिमता (आर्टिफिशल इंटेलिजेंस) यानी एआइ और चीन की तकनीक...