Home राज्य उत्तराखंड सीएम धामी ने 150 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, शिक्षा, पेयजल और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
उत्तराखंडराज्य

सीएम धामी ने 150 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, शिक्षा, पेयजल और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Share
Share

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में शिक्षा, पेयजल और धार्मिक पर्यटन से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं के लिए करीब 150 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार के लिए राज्य आकस्मिकता निधि से 33.54 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन किया।

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कीर्तिनगर के खोलाकडाकोट स्थित डुंडेश्वर महादेव मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 1.05 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।

सहस्त्रधारा पेयजल योजना के लिए 113.15 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए

पेयजल क्षेत्र में चंपावत जिले के लोहाघाट विकासखंड में पाऊ पंपिंग योजना के सुदृढ़ीकरण के लिए 2.69 करोड़ रुपये तथा अमृत 2.0 के तहत सहस्त्रधारा पेयजल योजना के लिए 113.15 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से बड़ी आबादी को बेहतर और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी, साथ ही प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं और धार्मिक पर्यटन को भी मजबूती मिलेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

पंजाब में लेड युक्त पेंट पर सख्ती, 90 पीपीएम से अधिक सीसा वाले पेंट पर रोक

चंडीगढ़। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने राज्य में घरेलू और सजावटी पेंट को लेड (सीसा) मुक्त बनाने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।...

पीएम मोदी आज करेंगे भोगापुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, 4,750 करोड़ की परियोजना तैयार

भोगापुरम हवाई अड्डा (विजयनगरम): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अगस्त यानी कि आज शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में 4,750 करोड़...

Related Articles

हिमाचल के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी होगी दूर, युक्तीकरण से भरे जाएंगे खाली पद

शिमला। हिमाचल प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों को युक्तीकरण...

हिमाचल पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती: सरकार के फैसले के बाद अभ्यर्थियों को मिला बड़ा मौका

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के...

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शिक्षा में AI के उपयोग पर दिया जोर, संस्कृत को तकनीक से जोड़ने की वकालत

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से सोमवार को लोक भवन...

आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं, छात्राओं, वकीलों को राहत की तैयारी, योगी सरकार का अनुपूरक बजट आज

लखनऊ। अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटी प्रदेश...