Home राज्य पंजाब सीएम भगवंत मान ने किया शेर-ए-पंजाब टी20 लीग का शुभारंभ, छह टीमें लेंगी हिस्सा
पंजाबराज्य

सीएम भगवंत मान ने किया शेर-ए-पंजाब टी20 लीग का शुभारंभ, छह टीमें लेंगी हिस्सा

Share
Share

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को पहली बार आयोजित की जा रही शेर-ए-पंजाब टी20 क्रिकेट लीग का शुभारंभ किया। उन्होंने फ्रेंचाइजी आधारित इस टूर्नामेंट को राज्य के उभरते क्रिकेटरों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने, महत्वपूर्ण अनुभव हासिल करने और खेल में आगे बढ़ने का अहम मंच बताया।

पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) द्वारा आयोजित लीग के पहले सत्र में छह टीम हिस्सा ले रही हैं और इसके सभी मुकाबले 13 सितंबर तक मोहाली स्थित पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

पीसीए के अध्यक्ष अमरजीत मेहता की मौजूदगी में खिलाड़ियों और आयोजकों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लीग पंजाब के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को बड़े मंच पर खेलने और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए सीखने का अवसर देगी।

उन्होंने कहा, ‘‘शेर-ए-पंजाब टी20 लीग का आयोजन पंजाब में क्रिकेट को बढ़ावा देने और प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को इस खेल में आगे बढ़ने के लिए अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। पंजाब क्रिकेट संघ पहली बार आईपीएल की तर्ज पर इस लीग का आयोजन कर रहा है।’’

लीग का उद्घाटन समारोह रविवार को हुआ और टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अमृतसर सूरमाज और मोहाली किंग्स के बीच खेला गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

पंजाब कांग्रेस में वर्चस्व की जंग तेज, चन्नी-वड़िंग गुटों ने बढ़ाया शक्ति प्रदर्शन

पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी की नियुक्ति के बाद दो धड़ों में बंटे कांग्रेसियों ने अपना शक्ति प्रदर्शन तेज कर दिया है। खासकर...

पंजाब में कर्मचारी आंदोलन तेज, 11 सितंबर तक हड़ताल का एलान; सरकार ने लगाया ‘नो वर्क, नो पे’

चंडीगढ़। लंबित मांगों को लेकर पंजाब सरकार और कर्मचारियों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सामूहिक अवकाश के बाद कर्मचारी संगठनों...

Related Articles

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना: उत्तराखंड के युवाओं को पर्यटन व्यवसाय के लिए मिलेगी 33 लाख तक की सब्सिडी

नैनीताल। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की...

‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’: CM धामी ने HNB गढ़वाल विवि में विद्यार्थियों से साधा सीधा संवाद

पौड़ी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय...