Home राज्य दिल्ली/एनसीआर एनएफआर द्वारा असम के कई स्टेशनों पर 19 ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव
दिल्ली/एनसीआरराजनीतिराज्यराष्ट्रिय

एनएफआर द्वारा असम के कई स्टेशनों पर 19 ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव

Share
Share

मालीगांव, 24 फरवरी, 2026: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और क्षेत्रीय रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से असम के विभिन्न हिस्सों के चयनित रेलवे स्टेशनों पर 19 ट्रेनों के लिए अतिरिक्त ठहराव शुरू किए हैं। ये अतिरिक्त ठहराव 20 से 28 फरवरी, 2026 के बीच धीरे-धीरे शुरू किए जा रहे हैं, जिससे यात्रा रूट के स्टेशनों के बीच महत्वपूर्ण स्टेशनों पर यात्रियों के लिए यात्रा सुलभ हो जाएगी। 20 फरवरी, 2026 से, ट्रेन संख्या 15615/15616 गुवाहाटी-सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस को शालचापरा में अतिरिक्त ठहराव
प्रदान दिया गया है। 21 फरवरी, 2026 से, ट्रेन संख्या 15669/15670 गुवाहाटी-डिब्रूगढ़-गुवाहाटी एक्सप्रेस को कामपुर में ठहराव के लिए
शेड्यूल जारी किया गया है, जबकि ट्रेन संख्या 15611/15612 रंगिया-सिलचर-रंगिया एक्सप्रेस को जागीरोड में ठहराव दिया गया है।
22 फरवरी, 2026 से, ट्रेन संख्या 15603/15604 गुवाहाटी-लीडो-गुवाहाटी एक्सप्रेस को कामपुर में अतिरिक्त ठहराव दिया गया
है और ट्रेन संख्या 13125 कोलकाता-सাयरंग एक्सप्रेस को काटाखाल में ठहराव दिया गया है। 23 फरवरी, 2026 से, ट्रेन संख्या 13176
सिलचर-सियालदह कंचनजंगा एक्सप्रेस का लंका में ठहराव दिया गया है, जबकि ट्रेन संख्या 15417/15418 अलीपुरद्वार-सिलघाट टाउन-
अलीपुरद्वार राज्यरानी एक्सप्रेस का आमोनी में ठहराव दिया गया है। इसके अलावा, ट्रेन संख्या 13126 कोलकाता-सायरंग एक्सप्रेस और ट्रेन
संख्या 15609/15610 गुवाहाटी-सायरंग-गुवाहाटी एक्सप्रेस के लिए क्रमशः काटाखाल और काटलीछड़ा में ठहराव दिया गया है। इसके
अलावा, ट्रेन संख्या 15663/15664 अगरतला-सिलचर-अगरतला एक्सप्रेस को सुप्राकान्दि स्टेशन पर ठहराव का शेड्यूल किया गया है।
24 फरवरी, 2026 से कई और महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव शुरू किए गए है। ट्रेन संख्या 15665/15666 मरियानी-गुवाहाटी-
मरियानी बीजी एक्सप्रेस अब बड़पथार में भी रुकेगी। ट्रेन को बड़पथार स्टेशन पर माननीय सांसद श्री कामाख्या प्रसाद तासा ने औपचारिक
रूप से हरी झंडी दिखाई। उन्होंने रेल अधिकारियों और स्थानीय यात्रियों की मौजूदगी में इस बेहतर सेवा के लिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाई
और इस क्षेत्र के लिए बेहतर कनेक्टिविटी के महत्व पर ज़ोर दिया। ट्रेन संख्या 15625 देवघर-अगरतला एक्सप्रेस को होजाई में ठहराव दिया
गया है, जबकि ट्रेन संख्या 13175 सियालदह-सिलचर कंचनजंगा एक्सप्रेस लंका में भी रुकेगी। इसके अलावा, ट्रेन संख्या 13181/13182
कोलकाता–शिलघाट टाउन–कोलकाता एक्सप्रेस का सेनचोवा में ठहराव प्रदान किया गया है।
25 फरवरी, 2026 से, ट्रेन संख्या 15665/15666 गुवाहाटी-मरियानी-गुवाहाटी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 15928 न्यू तिनसुकिया-
रंगिया एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 15615/15616 गुवाहाटी-सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस जमुनामुख में रुकेंगी। इसके अलावा, ट्रेन संख्या
15615/15616 गुवाहाटी-सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस को चापरमुख और कामपुर में अतिरिक्त ठहराव दिए गए हैं। ट्रेन संख्या 15611
रंगिया-सिलचर एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस लंका में भी रुकेंगी।
तदनुसार, 26 फरवरी 2026 और उसके बाद से, कुछ और ट्रेन जैसे ट्रेन संख्या 15612 सिलचर-रंगिया एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या
15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस लंका में, जबकि ट्रेन संख्या 15927 रंगिया-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस जमुनामुख में रुकेगी।
इसके अलावा, अगरतला-देवघर एक्सप्रेस का अतिरिक्त ठहराव होजाई में दिया जाएगा। इन अतिरिक्त ठहरावों से दैनिक यात्रियों, लंबी दूरी के यात्रियों और पूरे जोन में क्षेत्र वासियों के बेहतर पहुँच एवं कनेक्टिविटी में सुधार से काफ़ी लाभ होने की उम्मीद है। एनएफआर यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने और बढ़ती परिवहन जरूरतों को पूरा करने को प्रतिबद्ध है।

(कपिंजल किशोर शर्मा)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

मायावती का उत्तराधिकारी कौन होगा? बसपा सुप्रीमो ने बताया- भतीजी दीपिका तैयार नहीं हुईं तो…

लखनऊ। बड़े भतीजे आकाश आनंद को बसपा से तीन बार हटाने और वापस बुलाने के साथ हाल ही में छोटे भतीजे ईशान आनंद...

शिवपुराण कथा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब:कैबिनेट मंत्री ए.के.शर्मा और कुंडा विधायक राजा भैया ने टेका माथा

शुभ उपकार संवाददाता ऊंचाहार,रायबरेली। तहसील क्षेत्र के चड़रई चौराहे पर आयोजित सात दिवसीय भव्य शिवमहापुराण कथा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है।उत्तर...

Related Articles

TMC के 10 बागी विधायकों को विधानसभा सचिवालय ने अयोग्यता याचिका पर नोटिस भेजा

पश्चिम बंगाल विधानसभा सचिवालय ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बागी...

किशाऊ बांध पर हिमाचल को बड़ी राहत, 2000 करोड़ का खर्च बचा; बिना निवेश मिलेगा 1000 मिलियन यूनिट बिजली

शिमला। हिमाचल के हिस्से का पानी लेने वाले दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा...

शारदीय नवरात्र में नए दफ्तर से कामकाज संभालेंगे सीएम सुक्खू, फरियादियों को मिलेगी बड़ी राहत

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू इस शारदीय नवरात्र में अपने नए कार्यालय...

आतंकवाद से लेकर चुनाव और कुंभ तक, उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर डीजीपी ने कसी कमर

देहरादून: आतंकवाद नियंत्रण, सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा, आगामी विधानसभा चुनाव, चारधाम यात्रा,...