Home राज्य मध्य प्रदेश भोपाल मेट्रो की रफ्तार बढ़ी, 25 जुलाई से पीक आवर्स में हर 15 मिनट मिलेगी सेवा
मध्य प्रदेशराज्य

भोपाल मेट्रो की रफ्तार बढ़ी, 25 जुलाई से पीक आवर्स में हर 15 मिनट मिलेगी सेवा

Share
Share

भोपाल: राजधानी भोपाल में मेट्रो की यात्रा अब पहले से ज्यादा तेज, सुविधाजनक और भरोसेमंद होने जा रही है. दरअसल, कमिश्नर आफ मेट्रो रेल सेफ्टी ने सुभाष नगर से एम्स स्टेशन तक दोनों ट्रैक पर सिग्नलिंग प्रणाली सहित नियमित परिचालन को मंजूरी दे दी है. इसके बाद मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड 25 जुलाई से नई समय-सारणी लागू करने जा रहा है. नई व्यवस्था के तहत पीक आवर्स में हर 15 मिनट और सामान्य समय में हर 30 मिनट पर मेट्रो उपलब्ध होगी.

सीएमआरएस की मंजूरी के बाद दोनों ट्रैक पर नियमित परिचालन

भोपाल मेट्रो को सुभाष नगर से एम्स स्टेशन के बीच दोनों ट्रैक पर नियमित परिचालन के लिए सीएमआरएस से स्वीकृति मिल गई है. नई सिग्नलिंग प्रणाली लागू होने के बाद मेट्रो सेवाएं अधिक सुरक्षित, समयबद्ध और व्यवस्थित होंगी. दोनों ट्रैक पर नियमित संचालन शुरू होने से ट्रेनों की आवाजाही बेहतर होगी और यात्रियों को कम इंतजार करना पड़ेगा.

25 जुलाई से बदलेगी मेट्रो की टाइमिंग

नई समय-सारणी के अनुसार पहली मेट्रो सुभाष नगर से सुबह 9 बजे और एम्स स्टेशन से सुबह 9.30 बजे रवाना होगी. वहीं अंतिम मेट्रो सुभाष नगर से शाम 6.30 बजे और एम्स से शाम 7 बजे चलेगी. सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक और शाम 5.30 बजे से 7 बजे तक पीक आवर्स में हर 15 मिनट पर मेट्रो उपलब्ध रहेगी, जबकि अन्य समय में हर 30 मिनट पर सेवा मिलेगी. दोनों दिशाओं को मिलाकर प्रतिदिन कुल 50 ट्रिप संचालित किए जाएंगे.

दैनिक यात्रियों, छात्रों और मरीजों को मिलेगा बड़ा लाभ

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के पीआरओ धीरज शुक्ला के अनुसार “नई व्यवस्था का सबसे अधिक फायदा कार्यालय आने-जाने वाले कर्मचारियों, विद्यार्थियों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगा. एम्स भोपाल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के यात्रियों, एमपी नगर के कोचिंग विद्यार्थियों तथा वल्लभ भवन, एसबीआई, आरबीआई समेत विभिन्न सरकारी और निजी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए यात्रा पहले से अधिक आसान और समयबद्ध हो जाएगी.”

डिजिटल टिकटिंग और डिस्काउंट से होगी किफायती यात्रा

भोपाल मेट्रो में यात्रियों के लिए आटोमेटिक फेयर कलेक्शन प्रणाली पहले से संचालित है. यात्री एमपीएमआरसीएल मोबाइल ऐप, यूपीआई, क्यूआर कोड, ई-वालेट और अन्य डिजिटल माध्यमों से कैशलेस टिकट खरीद सकते हैं. वहीं रिटर्न टिकट पर 5 प्रतिशत और ग्रुप टिकट पर 10 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है. इसके अलावा मोबाइल ऐप के ई-वालेट रिचार्ज पर 8 से 15 प्रतिशत तक अतिरिक्त बोनस का लाभ भी मिलेगा, जिससे यात्रा और अधिक किफायती बनेगी.

स्टेशनों पर बेहतर सुविधा और आसान प्रवेश व्यवस्था

यात्रियों की सुविधा के लिए सभी परिचालन स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार पहली मेट्रो के निर्धारित समय से 15 मिनट पहले खोल दिए जाएंगे. इससे सुरक्षा जांच और प्लेटफार्म तक पहुंचने में आसानी होगी. सभी स्टेशनों पर निर्धारित गेटों पर मैनुअल टिकटिंग काउंटर भी उपलब्ध रहेंगे, जिससे डिजिटल और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से टिकट लेना आसान होगा.

विश्वस्तरीय परिवहन की दिशा में बड़ा कदम

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन का कहना है कि “नई परिचालन व्यवस्था, आधुनिक सिग्नलिंग, बेहतर ट्रेन फ्रीक्वेंसी, डिजिटल टिकटिंग और आकर्षक छूट योजनाओं के साथ भोपाल मेट्रो राजधानीवासियों को पहले से अधिक सुरक्षित, तेज और विश्वसनीय यात्रा का अनुभव देगी. नई व्यवस्था से शहर के सार्वजनिक परिवहन को भी नई मजबूती मिलने की उम्मीद है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार...

विकास दुबे का साथी दयाशंकर अदालत से बरी, बिकरू कांड के 2 दिन बाद हुआ था गिरफ्तार

कानपुर। अपर जिला जज 16 अगस्त कुमार तिवारी की कोर्ट ने बिकरू कांड को अंजाम देने वाले कुख्यात विकास दुबे के साथी दयाशंकर अग्निहोत्री...

Related Articles

छत्तीसगढ़ में खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू, 5 अगस्त तक करें अप्लाई

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के...

गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन को बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने 587 करोड़ के देवस्थान विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

उज्जैन: गुरु पूर्णिमा पर्व पर धर्म नगरी अवंतिका उज्जयिनी में हर्ष उल्लास का...

हरियाणा में शुरू होगा एयर एंबुलेंस नेटवर्क, पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बनेंगे हेलीपैड

चंडीगढ़। देश में तेजी से विकसित हो रही एयर मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं की...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 5.40 लाख CET पास युवाओं को मिलेगा 100 घंटे का काम

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के युवाओं के रोजगार और कौशल...