Home राज्य मुख्यमंत्री ने किए मनाली में 63.56 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास
राज्यराष्ट्रियहिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने किए मनाली में 63.56 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास

Share
Share
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिला के मनाली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान 63 करोड़ 56 लाख रुपये की 8 परियोजनाओं के उद्घाटन तथा शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने 10 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नथाण-जाणा सड़क के उन्नयन कार्य, 5 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से मनाली-कनयाल सड़क के स्तरोन्नत कार्य तथा नाबार्ड के तहत 13 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से निर्मित बबेली-जिंदौड़ सड़क के उन्नयन कार्य का उद्घाटन किया। उन्हांेने 13 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 33/11 केवी जी.आई.एस. विद्युत सब-स्टेशन आईबैक्स चौक मनाली, 15 करोड़ रुपये की लागत से रांगडी में ब्यास नदी पर पुल के निर्माण, दो करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से रांगड़ी तथा बटाहर क्षेत्र के लिए ब्यास नदी के बाएं तट पर भूस्खलन नियंत्रण निवारण उपाय कार्य, एक करोड़ रुपये की लागत से कलाथ में हॉट वाटर स्नान सुविधा के कार्य तथा दो करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से जिला पंचायत संसाधन कंेद्र, बाशिंग, कुल्लू का शिलान्यास भी किया।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

सीएम धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें गृह, खेल, परिवहन, शिक्षा, शहरी विकास व वन...

हल्द्वानी विवाद के बीच सियासी पारा चढ़ा, गोदियाल ने भाजपा पर लगाए ध्रुवीकरण के आरोप

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से हल्द्वानी में राहुल गांधी पर दिए गए...

Related Articles

नायब सैनी का दावा- पंजाब में भाजपा लहराएगी जीत का परचम, सरकार बनी तो फिर नंबर वन बनाएंगे सूबा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव...

हरियाणा में बिना HTET सरकारी शिक्षकों की बढ़ी मुश्किलें, परीक्षा पास करना अनिवार्य

चंडीगढ़। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) पास किए बगैर सरकारी स्कूलों में...

गैंगस्टर और नशे पर CM मान का विपक्ष पर निशाना, ‘हर दुखद घटना पर गिद्धों वाली राजनीति’

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि एक ओर उनकी...