Home राज्य उत्तराखंड हरेला पर सीएम धामी ने किया पौधारोपण, जागेश्वर के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
उत्तराखंडराज्य

हरेला पर सीएम धामी ने किया पौधारोपण, जागेश्वर के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

Share
Share

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अल्मोड़ा के गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृहद पौधारोपण अभियान और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और प्रदेशवासियों से कम से कम एक पौधा लगाने के साथ उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, प्रेम और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम और वृद्ध जागेश्वर में पूजा-अर्चना करने से उन्हें नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है, जो प्रदेश की सेवा के संकल्प को और मजबूत करती है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें वृद्ध जागेश्वर का समग्र विकास, मंदिर तक पेयजल योजना का निर्माण, ऐरावत गुफा सहित अन्य धार्मिक स्थलों का पर्यटन विकास, आरतोला में राज्य अतिथि गृह और मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण शामिल है।

इसके अलावा जागेश्वर, वृद्ध जागेश्वर और आरतोला क्षेत्र में नए मोबाइल टावर स्थापित करने, आरतोला-जागेश्वर मार्ग के सुधार तथा दन्या डिग्री कॉलेज में एमए की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा भी की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के “सेवा, सुशासन और समर्पण” के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने समान नागरिक संहिता, सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून और नकल विरोधी कानून लागू कर देश में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क, डिजिटल कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि हरेला पर्व जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का एक प्रभावी अभियान बन रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। बड़ी संख्या में लोगों ने विभागीय शिविरों में पहुंचकर सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लिया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार...

विकास दुबे का साथी दयाशंकर अदालत से बरी, बिकरू कांड के 2 दिन बाद हुआ था गिरफ्तार

कानपुर। अपर जिला जज 16 अगस्त कुमार तिवारी की कोर्ट ने बिकरू कांड को अंजाम देने वाले कुख्यात विकास दुबे के साथी दयाशंकर अग्निहोत्री...

Related Articles

छत्तीसगढ़ में खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू, 5 अगस्त तक करें अप्लाई

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के...

गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन को बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने 587 करोड़ के देवस्थान विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

उज्जैन: गुरु पूर्णिमा पर्व पर धर्म नगरी अवंतिका उज्जयिनी में हर्ष उल्लास का...

हरियाणा में शुरू होगा एयर एंबुलेंस नेटवर्क, पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बनेंगे हेलीपैड

चंडीगढ़। देश में तेजी से विकसित हो रही एयर मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं की...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 5.40 लाख CET पास युवाओं को मिलेगा 100 घंटे का काम

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के युवाओं के रोजगार और कौशल...