Home राज्य सीएम सैनी बोले- हरियाणा बना देश का स्पोर्ट्स पावरहाउस, खिलाड़ियों पर खर्च किए 1100 करोड़
राज्यहरियाणा

सीएम सैनी बोले- हरियाणा बना देश का स्पोर्ट्स पावरहाउस, खिलाड़ियों पर खर्च किए 1100 करोड़

Share
Share

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा आज देश का स्पोर्ट्स पावरहाउस बन चुका है। प्रदेश की आबादी देश की कुल आबादी का केवल दो प्रतिशत होने के बावजूद ओलिंपिक, पैरालिंपिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में सबसे अधिक पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में हरियाणा का दबदबा कायम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं, आर्थिक प्रोत्साहन और रोजगार उपलब्ध कराकर खेल संस्कृति को लगातार मजबूत कर रही है।

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित स्पोर्ट्स, फिटनेस एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर एक्सपो को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में हरियाणा के 17,182 खिलाड़ियों के खातों में सीधे ₹730 करोड़ की प्रोत्साहन राशि भेजी गई है। ओलिंपिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेताओं को छह करोड़ तक का नकद पुरस्कार दिया जा रहा है। इसके अलावा 260 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को ग्रुप-ए, बी और सी श्रेणी में सीधी सरकारी नौकरी भी दी गई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने खेल ढांचे को मजबूत करने के लिए पिछले 12 वर्षों में करीब 1,100 करोड़ खर्च किए हैं। प्रदेश में 2,000 खेल नर्सरियां और 25 खेल अकादमियां संचालित हैं, जहां खिलाड़ियों को प्रतिदिन 500 रुपये का डाइट भत्ता दिया जाता है। 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को 1,500 और 15 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को 2,000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति भी प्रदान की जा रही है। पंचकूला में 10 करोड़ की लागत से उत्तर भारत का पहला अत्याधुनिक वैज्ञानिक प्रशिक्षण एवं पुनर्वास केंद्र स्थापित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा का खेल माडल केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि फिटनेस और राष्ट्र निर्माण से भी जुड़ा है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार की नशे के प्रति जीरो टालरेंस की नीति है। वह स्वयं हर महीने युवाओं के साथ मैराथन में भाग लेते हैं और हाल ही में यमुनानगर मैराथन में करीब एक लाख युवाओं ने हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जींद की रैली में हरियाणा को आगामी राष्ट्रमंडल और ओलिंपिक खेलों के लिए नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को तैयार करने का लक्ष्य दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि हरियाणा भविष्य में भी देश के लिए सर्वाधिक पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाता रहेगा।

कार्यक्रम में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, दिल्ली के गृह, शिक्षा और खेल मंत्री आशीष सूद, बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग के महानिदेशक के मकरंद पांडुरंग शामिल रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी...

खजुराहो एयरपोर्ट को मिला बेस्ट एयरपोर्ट का खिताब, लेकिन उड़ानें बंद होने से हैरान लोग

छतरपुर : मध्य प्रदेश के खजुराहो का नाम एक बार फिर देश के सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट्स की लिस्ट में शुमार हो गया है. लेकिन इसे...

Related Articles

बेमेतरा में अरुण साव की समीक्षा बैठक, जिला अस्पताल को मिलेंगे नए उपकरण और जनरेटर

बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने...

सीएम मोहन यादव का जबलपुर दौरा आज: 400 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे

जबलपुर: आज शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर में 400 करोड़ रुपए...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: अब कटाई के बाद 14 दिन तक फसल को मिलेगा बीमा सुरक्षा

हरियाणा सरकार ने किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से...

नायब सैनी सरकार का बड़ा फैसला: जनसंवाद पोर्टल की शिकायतों की होगी रोजाना मॉनिटरिंग

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने जन शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण...