Home राज्य राजस्थान राष्ट्रमंडल देशों के संसदीय प्रतिनिधियों का जयपुर पहुंचने पर भावभीना स्वागत
राजस्थानराज्य

राष्ट्रमंडल देशों के संसदीय प्रतिनिधियों का जयपुर पहुंचने पर भावभीना स्वागत

Share
Share

जयपुर, 17 जनवरी । राष्ट्रमंडल देशों की संसदों के अध्यक्षों एवं पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन (CSPOC) के  बाद  भ्रमण कार्यक्रम के लिए शनिवार को अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल जयपुर पहुंचा। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सभी अतिथियों का गरिमामय एवं पारंपरिक तरीके से जयपुर हवाई अड्डे पर स्वागत किया । श्री देवनानी ने कहा कि यह राजस्थान के लिए गौरव का विषय है कि विश्व के विभिन्न देशों से आए संसदीय प्रतिनिधि हमारी समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत और अतिथि-सत्कार की परंपरा से रूबरू हो रहे हैं। राजस्थान की “अतिथि देवो भवः” की भावना के अनुरूप अतिथियों का स्वागत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधियों को राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर, ऐतिहासिक स्थलों और परंपरागत लोक कला से परिचित कराने का यह अच्छा अवसर है। राज्य की विकास यात्रा, लोकतांत्रिक परंपराओं और संसदीय मूल्यों पर भी सकारात्मक संवाद का यह अवसर है। श्री देवनानी ने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से  वैश्विक पहचान और सशक्त होती है तथा पर्यटन, संस्कृति व अंतरराष्ट्रीय सहयोग के नए अवसर मिलते हैं। श्री देवनानी ने बताया कि राज्य सरकार एवं प्रशासन द्वारा प्रतिनिधियों के स्वागत एवं उनके प्रवास हेतु व्यापक और सुव्यवस्थित तैयारियाँ विभिन्न पर्यटन स्थलों पर की गई हैं, ताकि उन्हें एक यादगार और सुखद अनुभव प्राप्त हो सके। इस मौके पर सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री नवीन जैन, राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा, जिला कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार सोनी सहित अधिकारी गण मौजूद थे। कांस्टीट्यूशन क्लब में सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात्रि भोज- स्पीकर श्री देवनानी ने बताया कि शनिवार को सायं कांस्टीट्यूशन क्लब में अतिथियों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात्रि भोज का आयोजन किया होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारतीय शास्त्रीय नृत्य और राजस्थानी लोक नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। रात्रि भोज में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, राज्यपाल श्री हरिभाउ बागडे, विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष, मंत्रिमंडल के सदस्य, मुख्य न्यायाधीश, मुख्य सचिव सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

सीएम धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें गृह, खेल, परिवहन, शिक्षा, शहरी विकास व वन...

हल्द्वानी विवाद के बीच सियासी पारा चढ़ा, गोदियाल ने भाजपा पर लगाए ध्रुवीकरण के आरोप

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से हल्द्वानी में राहुल गांधी पर दिए गए...

Related Articles

नायब सैनी का दावा- पंजाब में भाजपा लहराएगी जीत का परचम, सरकार बनी तो फिर नंबर वन बनाएंगे सूबा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव...

हरियाणा में बिना HTET सरकारी शिक्षकों की बढ़ी मुश्किलें, परीक्षा पास करना अनिवार्य

चंडीगढ़। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) पास किए बगैर सरकारी स्कूलों में...

गैंगस्टर और नशे पर CM मान का विपक्ष पर निशाना, ‘हर दुखद घटना पर गिद्धों वाली राजनीति’

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि एक ओर उनकी...