Home राज्य उत्तर प्रदेश यूपी में वित्तविहीन स्कूलों की मान्यता के नियम हुए सरल, सरकारी जमीन पर भी खुलेंगे विद्यालय
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में वित्तविहीन स्कूलों की मान्यता के नियम हुए सरल, सरकारी जमीन पर भी खुलेंगे विद्यालय

Share
Share

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश में वित्त विहीन विद्यालयों की मान्यता प्रक्रिया के नियमों में बदलाव कर आसान कर दिया है। परिषद के विनियमों (अध्याय-7) में व्यापक संशोधन और शिथिलीकरण लागू होने से नए विद्यालयों को मान्यता प्राप्त करने की प्रक्रिया पहले की अपेक्षा अधिक सहज होगी।

परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। संशोधित प्रावधानों के अनुसार शहरी क्षेत्रों में विद्यालयों के लिए न्यूनतम 3000 वर्गमीटर भूमि अनिवार्य होगी, जिसमें 1000 वर्गमीटर का खेल मैदान शामिल रहेगा। यह खेल मैदान विद्यालय परिसर से अधिकतम 200 मीटर की दूरी तक भी स्थित हो सकेगा।

वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में न्यूनतम 6000 वर्गमीटर भूमि तथा 2000 वर्गमीटर खेल मैदान का प्रावधान रखा गया है। मान्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल अब पूरे वर्ष खुला रहेगा, जिससे संस्थाएं अपनी सुविधा के अनुसार आवेदन कर सकेंगी।

इसके अलावा, अब केवल पंजीकृत समिति, ट्रस्ट या नॉट फॉर प्रॉफिट कंपनियां ही नहीं, बल्कि सांविधिक निकाय, स्वायत्तशासी संस्थाएं, सार्वजनिक उपक्रम और स्थानीय निकाय भी विद्यालय की मान्यता के लिए आवेदन कर सकेंगे।

परिषद ने 30 वर्ष की पंजीकृत लीज डीड पर भी विद्यालयों को मान्यता देने का प्रावधान किया है। साथ ही, पूर्व में लागू 20 हजार रुपये के विलंब शुल्क के प्रावधान को समाप्त कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक को अब 20 अगस्त तक आख्या एवं संस्तुति भेजने होगा।

एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय के तहत 26 दिसंबर 2022 से पूर्व मान्यता प्राप्त विद्यालयों को नए वर्ग अथवा विषय की मान्यता के लिए केवल अतिरिक्त कक्षा-कक्ष और प्रयोगशाला की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी। अन्य पूर्व शर्तों में भी आवश्यक शिथिलता प्रदान की गई है।

सचिव भगवती सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम, 1921 की धारा 16(2) के तहत संशोधित विनियम प्रभावी कर दिए गए हैं। सभी संबंधित संस्थाएं और आवेदक परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत दिशा-निर्देश एवं संशोधित नियमों का अवलोकन कर सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

सीएम धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें गृह, खेल, परिवहन, शिक्षा, शहरी विकास व वन...

हल्द्वानी विवाद के बीच सियासी पारा चढ़ा, गोदियाल ने भाजपा पर लगाए ध्रुवीकरण के आरोप

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से हल्द्वानी में राहुल गांधी पर दिए गए...

Related Articles

नायब सैनी का दावा- पंजाब में भाजपा लहराएगी जीत का परचम, सरकार बनी तो फिर नंबर वन बनाएंगे सूबा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव...

हरियाणा में बिना HTET सरकारी शिक्षकों की बढ़ी मुश्किलें, परीक्षा पास करना अनिवार्य

चंडीगढ़। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) पास किए बगैर सरकारी स्कूलों में...

गैंगस्टर और नशे पर CM मान का विपक्ष पर निशाना, ‘हर दुखद घटना पर गिद्धों वाली राजनीति’

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि एक ओर उनकी...