Home राज्य उत्तर प्रदेश यूपी में 41 पीसीएस अफसरों के तबादले, जगमोहन बने लखनऊ के नए नगर मजिस्ट्रेट, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में 41 पीसीएस अफसरों के तबादले, जगमोहन बने लखनऊ के नए नगर मजिस्ट्रेट, देखें पूरी लिस्ट

Share
Share

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने सोमवार को लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर, बुलंदशहर, पीलीभीत, मेरठ नगर मजिस्ट्रेटों समेत 41 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जगमोहन गुप्ता लखनऊ के नगर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।

ओएसडी अयोध्या महेंद्र कुमार सिंह को वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जौनपुर की एसडीएम बिन्दु लता को एडीएम न्यायिक कानपुर नगर के पद पर भेजा गया है। आजमगढ़ के एसडीएम संजय चावला को इसी जिले में एडीएम प्रशासन बनाया गया है। एडीएम महोबा कुंवर पंकज को झांसी मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है।

चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक बने विनय सिंह 

जौनपुर के नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को महोबा का एडीएम (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है। प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल महिपाल सिंह को जौनपुर का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। चंदौली के एसडीएम विनय सिंह को चीनी मिल संघ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है।

महेंद्र प्रताप को सुलतानपुर का मुख्य राजस्व अधिकारी, अंबेडकरनगर के एसडीएम राजेस कुमार को सहकारी चीनी मिल संघ भेजा गया है। राजस्व परिषद के ओएसडी सौजन्य कुमार विकास को बहराइच का एसडीएम बनाया गया।

इसी प्रकार एडीएम नमामि गंगे हमीरपुर सुरेश कुमार सहारनपुर विकास प्राधिकरण का सचिव नियुक्त किया गया है। बरेली के एसडीएम विजय सिंह को डीएम नमामि गंगे हमीरपुर के पद पर भेजा गया है।

शिव नारायण को उपनिदेशक स्थानीय विकास निदेशालय लखनऊ के पद पर भेजा गया है। बलिया के एसडीएम देवेंद्र पांडेय एडीएम (न्यायिक) बागपत भेजे गये। बुलंदशहर के सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह को एडीएम वित्त गोंडा भेजा गया है।

जगदंबिका पांडेय बुलंदशहर के नगर मजिस्ट्रेट होंगे। पीलीभीत के सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर एडीएम प्रशासन मेरठ नियुक्त हुए हैं। प्यारेलाल मौर्य अब पीलीभीत के नगर मजिस्ट्रेट होंगे। अरुण कुमार सिंह को एडीएम भूमि अध्याप्ति गौमतबुद्धनगर बनाया गया है। मेरठ के नगर मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव अपर आयुक्त मुराबादाबाद मंडल के पद पर भेजे गए हैं। पंकज दीक्षित मेरठ के नगर मजिस्ट्रेट होंगे।

सत्य प्रकाश सिंह द्वितीय लखनऊ मंडल के अपर आयुक्त होंगे। सुनीता तिवारी को अपर नगर आयुक्त वृंदावन नगर निगम के पद पर भेजा गया है। त्रिभुवन अपर आयुक्त प्रयागराज मंडल होंगे। महेंद्र कुमार श्रीवास्तव एडीएम वित्त एवं राजस्व बदायूं होंगे। अशोक कुमार शर्मा चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक होंगे। प्रतिपाल चौहान विध्यांचल मंडल के अपर आयुक्त होंगे।

GDA के ओएसडी होंगे संजीव कुमार दीक्षित

ज्ञानचंद्र गुप्ता एडीएम वित्त राजस्व बस्ती होंगे। लालता प्रसाद शाक्य प्रयागराज के मुख्य राजस्व अधिकारी होंगे। चंद्र प्रकाश पाठक एडीएम वित्त एवं राजस्व एटा होंगे। ज्योति सिंह चित्रकूट की एसडीएम होंगी। हर्ष चावला मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के ओएसडी होंगे।

संजीव कुमार दीक्षित गोरखपुर विकास प्राधिकरण के ओएसडी होंगे। सुशांत श्रीवास्तव बागपत के एसडीएम व राजेश कुमार वर्मा चंदौली के एसडीएम नियुक्त किए गए हैं। राकेश कुमार जयंत मुरादाबाद के एसडीएम व अरुण कुमार गिरी गाजीपुर के एसडीएम होंगे।

रामवीर सिंह सहायक आयुक्त मुरादाबाद नगर निगम के पद पर भेजे गए हैं। अतुल कुमार सिंह शाहजहांपुर के एसडीएम और संध्या शर्मा को जालौन का एसडीएम बनाया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...