Home राज्य दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा सरकार से मांगा भर्ती और रोजगार पर श्वेत पत्र
राज्यहरियाणा

दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा सरकार से मांगा भर्ती और रोजगार पर श्वेत पत्र

Share
Share

चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने हरियाणा सरकार से भर्ती, रोजगार और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं और कर्मचारियों से किए गए वादों पर भाजपा सरकार को जनता के सामने स्पष्ट जवाब देना चाहिए। दिग्विजय ने कहा कि सरकार स्पष्ट करे कि हरियाणा लोक सेवा आयोग की भर्तियों में हरियाणा के युवाओं के अधिकारों और आरक्षण व्यवस्था की अनदेखी करते हुए कितने बाहरी अभ्यर्थियों को रोजगार दिया गया? उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले के सभी तथ्य प्रदेश की जनता के सामने रखे जाने चाहिए और सरकार को पारदर्शिता के साथ पूरी जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सीईटी हुए एक वर्ष बीत चुका है, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया कि कितने अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की और अब तक कितनी भर्तियां पूरी हुई हैं। उन्होंने सरकार से भर्ती प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति सार्वजनिक करने की मांग की। दिग्विजय ने सरकार को उसके उस वादे को भी याद दिलाया, जिसमें कहा गया था कि सीईटी उत्तीर्ण युवाओं को एक वर्ष तक नौकरी न मिलने की स्थिति में 9,000 रुपये की सहायता दी जाएगी। उन्होंने पूछा कि इस घोषणा के तहत अब तक कितने युवाओं को इसका लाभ मिला है। उन्होंने एचकेआरएन के लगभग 1.20 लाख कर्मचारियों की जॉब सिक्योरिटी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि दो वर्ष बीत जाने के बावजूद सरकार अपने वादे को पूरा नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को भी उनके भविष्य और सेवा सुरक्षा को लेकर स्पष्ट जवाब मिलना चाहिए।

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा, “मुख्यमंत्री जी, सबसे पहले प्रदेश की जनता के सामने एक श्वेत पत्र जारी कीजिए। एचपीएससी की भर्तियों, सीईटी के परिणामों, रोजगार की वास्तविक स्थिति, नौकरी न मिलने पर 9,000 रुपये सहायता देने के वादे और एचकेआरएन कर्मचारियों की जॉब सिक्योरिटी से जुड़े सभी तथ्य सार्वजनिक कीजिए। पंजाब के मुद्दों पर राजनीति करने से पहले हरियाणा के युवाओं, कर्मचारियों और प्रदेश की जनता के सवालों का जवाब देना आपकी सरकार की जिम्मेदारी है।”  दिग्विजय ने कहा कि हरियाणा का युवा अपने भविष्य को लेकर जवाब चाहता है। सरकार को पारदर्शिता और जवाबदेही का परिचय देते हुए इन सभी मुद्दों पर तथ्य प्रदेश की जनता के सामने रखने चाहिए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

सीएम योगी गाजीपुर को देंगे 692 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, 83 का लोकार्पण और 185 का शिलान्यास

गाजीपुर: गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में 30 जुलाई को विकास का बड़ा अध्याय लिखे जाने जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 9 बजे कृषि...

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी...

Related Articles

कुलगाम आतंकी हमले के बाद यूपी में हाई अलर्ट, कांवड़ यात्रा मार्गों की बढ़ाई गई सुरक्षा

यूपी में मुख्यमंत्री आवास और विधानसभा से लेकर कांवड़ यात्रा मार्गों पर...

बेमेतरा में अरुण साव की समीक्षा बैठक, जिला अस्पताल को मिलेंगे नए उपकरण और जनरेटर

बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने...

सीएम मोहन यादव का जबलपुर दौरा आज: 400 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे

जबलपुर: आज शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर में 400 करोड़ रुपए...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: अब कटाई के बाद 14 दिन तक फसल को मिलेगा बीमा सुरक्षा

हरियाणा सरकार ने किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से...