Home राष्ट्रिय नेपाल की भीषण बाढ़ में मोतिहारी के एक ही परिवार के पांच लोग लापता, गांव में पसरा मातम
राष्ट्रिय

नेपाल की भीषण बाढ़ में मोतिहारी के एक ही परिवार के पांच लोग लापता, गांव में पसरा मातम

Share
Share

मोतिहारी: नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा का असर बिहार के सीमावर्ती इलाकों तक दिखाई दे रहा है. पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर थाना क्षेत्र के लाला छपरा गांव के एक ही परिवार के पांच सदस्य नेपाल में आई बाढ़ के तेज बहाव में लापता हो गए हैं. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

कबाड़ का व्यवसाय का परिवार लापता: लाला छपरा निवासी बुधन शाह पिछले करीब चार वर्षों से अपने परिवार के साथ नेपाल के बितरावती क्षेत्र के बतार में किराए के मकान में रह रहे थे. वहां वे कबाड़ खरीदने के साथ मजदूरी का काम करते थे. बताया जा रहा है कि हाल ही में कुलदेवता की पूजा के बाद उनकी पत्नी मानती देवी भी गांव से नेपाल लौटी थीं.

पहाड़ी क्षेत्र की ओर गए थे पिता-पुत्र: मोतिहारी में रहने वाले ऋषि शाह ने बताया कि उनके भाई बुधन शाह ने फोन पर इसकी जानकारी दी. बताया कि, घटना के समय बुधन शाह अपने दोनों बेटों सूरज और साजन के साथ कबाड़ खरीदने पहाड़ी क्षेत्र की ओर गए हुए थे. इसी दौरान अचानक आई भीषण बाढ़ ने उनके किराए के मकान को अपनी चपेट में ले लिया.

“मकान में मौजूद मानती देवी, उनकी बेटियां आशा कुमारी और रूपा कुमारी, शादीशुदा बेटी संध्या कुमारी और संध्या की दो वर्षीय बेटी आयुषी कुमारी बाढ़ के प्रचंड बहाव में बह गईं.”-ऋषि शाह, बुधन शाह के भाई

ऋषि शाह ने बताया कि, बड़ी बेटी संध्या कुमारी त्रिशूली में व्यवसाय करती थीं. हादसे वाले दिन ही वह अपनी दो वर्षीय बेटी आयुषी के साथ मां से मिलने बतार पहुंची थीं. परिवार के साथ कुछ समय बिताने के दौरान अचानक आई बाढ़ ने पूरे इलाके में तबाही मचा दी.

इंटरनेट सेवा बाधित होने से बढ़ी चिंता: नेपाल के आपदा प्रभावित क्षेत्र में नेटवर्क और इंटरनेट सेवा बाधित होने के कारण भारत में मौजूद परिजनों का संपर्क भी टूट गया है. इससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है. ग्रामीण लगातार नेपाल में फंसे परिजनों की सलामती की जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं.

लाला छपरा गांव में शोक का माहौल: स्थानीय वार्ड सदस्य अबुलैस मियां और मुश्ताक आलम ने बताया कि घटना की खबर मिलते ही लाला छपरा गांव में शोक का माहौल है. एक ही परिवार के पांच लोगों के लापता होने से ग्रामीणों में भी गहरी चिंता है. सभी लोग अब लापता सदस्यों के सुरक्षित मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं.

अब तक 587 लोगों की मौत: नेपाल में 27 अगस्त को आयी बाढ़ ने भारी तबाही मचायी. ईटीवी भारत की इंटरनेशनल रिपोर्ट के अनुसार नेपाल में बाढ़ में मरने वालों की संख्या 587, जबकि दो हजार से अधिक लोग अब तक लापता बताये जा रहे हैं, जिसमें 320 भारतीय नागरिक हैं. नेपाल की NDRRMA के अनुसार शुक्रवार की शाम तक 579 शव मिले थे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

पंजाब कांग्रेस में वर्चस्व की जंग तेज, चन्नी-वड़िंग गुटों ने बढ़ाया शक्ति प्रदर्शन

पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी की नियुक्ति के बाद दो धड़ों में बंटे कांग्रेसियों ने अपना शक्ति प्रदर्शन तेज कर दिया है। खासकर...

पंजाब में कर्मचारी आंदोलन तेज, 11 सितंबर तक हड़ताल का एलान; सरकार ने लगाया ‘नो वर्क, नो पे’

चंडीगढ़। लंबित मांगों को लेकर पंजाब सरकार और कर्मचारियों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सामूहिक अवकाश के बाद कर्मचारी संगठनों...

Related Articles

BRICS शिखर सम्मेलन से पहले मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई चर्चा

नई दिल्ली : भारत में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में भाग लेने...

वैज्ञानिकों ने बनाया स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक बैंडेज, INST मोहाली और IIT रुड़की का नवाचार, जानिए फायदा

रुड़की। आईआईटी रुड़की के शोधकर्ताओं ने इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी...

वैवाहिक दुष्कर्म पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: कानून तय होने तक पति पर चलेगा रेप का केस?

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पूछा कि क्या वैवाहिक दुष्कर्म...