Home राज्य ADR रिपोर्ट: शिक्षा और संपत्ति दोनों में उत्तर भारत के मुख्यमंत्रियों में आगे निकले सुक्खू
राज्यहिमाचल प्रदेश

ADR रिपोर्ट: शिक्षा और संपत्ति दोनों में उत्तर भारत के मुख्यमंत्रियों में आगे निकले सुक्खू

Share
Share

शिमला। एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वाच की ओर से जारी वर्ष 2026 की नवीनतम विश्लेषणात्मक रिपोर्ट में देश के मुख्यमंत्रियों की शैक्षणिक योग्यता और वित्तीय स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट पेश की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू न केवल शैक्षणिक योग्यता के मामले में उत्तर भारत के शीर्ष नेताओं में शामिल हैं, बल्कि घोषित संपत्ति के मामले में भी पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से आगे हैं।

उत्तर भारत के संदर्भ में सुक्खू की शैक्षणिक योग्यता उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (एमए, एलएलबी) और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (एमए) के समकक्ष है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (बीएससी) और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (एलएलबी) स्नातक श्रेणी में आते हैं, जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की योग्यता 12वीं पास दर्ज हैं।

एमए और एलएलबी डिग्री धारक

उच्च साक्षरता दर वाले पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के मुखिया सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की शैक्षणिक पृष्ठभूमि अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अधिक है। चुनावी हलफनामे के विश्लेषण के अनुसार उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) से स्नातकोत्तर (एमए) और विधि स्नातक (एलएलबी) की डिग्री प्राप्त की है।

संपत्ति: उत्तर भारत के राज्यों में शीर्ष पर

एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल के मुख्यमंत्री की कुल घोषित चल-अचल संपत्ति 7.81 करोड़ रुपये दर्ज की गई है। सुक्खू उत्तरी भारत के राज्यों के मुख्यमंत्रियों में सबसे आगे हैं। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू 7.81 करोड़, हरियाणा नायब सिंह सैनी 4 से 5 करोड़, उत्तराखंड (पुष्कर सिंह धामी) 3.34 करोड़, पंजाब (भगवंत मान) 1.97 करोड़, उत्तर प्रदेश (योगी आदित्यनाथ) 1.54 करोड़ व राजस्थान (भजन लाल शर्मा) 1.50 से 2 करोड़ रुपये है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...