Home राज्य CM सुक्खू का बड़ा फैसला, विशेषज्ञ डॉक्टरों को NPA देने पर विचार; कैंसर उपचार के लिए 800 करोड़
राज्यहिमाचल प्रदेश

CM सुक्खू का बड़ा फैसला, विशेषज्ञ डॉक्टरों को NPA देने पर विचार; कैंसर उपचार के लिए 800 करोड़

Share
Share

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार विशेषज्ञ चिकित्साधिकारियों (मेडिकल ऑफिसर स्पेशलिस्ट) को नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस (एनपीए) देने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेशवासियों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार कदम उठा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों को मजबूत करने के साथ स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बढ़ते कैंसर के मामलों को देखते हुए प्रदेश में कैंसर उपचार संस्थानों को मजबूत करने के लिए 800 करोड़ रुपये खर्च करने की बात कही।

विशेषज्ञ समिति गठित करने का निर्देश

उन्होंने कैंसर देखभाल संस्थानों के भविष्य की कार्ययोजना तैयार करने के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने के निर्देश दिए। सरकार एआईआईएमएस दिल्ली के स्तर की आधुनिक मशीनरी और उपकरण खरीदने की प्रक्रिया में है, ताकि मरीजों को बेहतर जांच और उपचार सुविधाएं मिल सकें।

मेडिकल प्रशिक्षुओं के एक्सपोजर विजिट की योजना

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल विद्यार्थियों और फैकल्टी को विश्वस्तरीय उपचार पद्धतियों से अवगत करवाने के लिए विदेश के प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थानों में एक्सपोजर विजिट करवाने की योजना भी तैयार की जा रही है। साथ ही जीन और मॉलिक्यूलर थेरेपी जैसी नई चिकित्सा तकनीकों की दिशा में भी आगे बढ़ने की योजना है।

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक संजय अवस्थी, एचपी भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर, स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

पंजाब कांग्रेस में वर्चस्व की जंग तेज, चन्नी-वड़िंग गुटों ने बढ़ाया शक्ति प्रदर्शन

पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी की नियुक्ति के बाद दो धड़ों में बंटे कांग्रेसियों ने अपना शक्ति प्रदर्शन तेज कर दिया है। खासकर...

पंजाब में कर्मचारी आंदोलन तेज, 11 सितंबर तक हड़ताल का एलान; सरकार ने लगाया ‘नो वर्क, नो पे’

चंडीगढ़। लंबित मांगों को लेकर पंजाब सरकार और कर्मचारियों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सामूहिक अवकाश के बाद कर्मचारी संगठनों...

Related Articles

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना: उत्तराखंड के युवाओं को पर्यटन व्यवसाय के लिए मिलेगी 33 लाख तक की सब्सिडी

नैनीताल। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की...

‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’: CM धामी ने HNB गढ़वाल विवि में विद्यार्थियों से साधा सीधा संवाद

पौड़ी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय...