Home राज्य उत्तर प्रदेश यूपी के 78 हजार से अधिक राशन विक्रेताओं के लिए खुशखबरी, आज उपहार देंगे सीएम योगी
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी के 78 हजार से अधिक राशन विक्रेताओं के लिए खुशखबरी, आज उपहार देंगे सीएम योगी

Share
Share

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं को बड़ी सौगात देंगे। सरकार उनके लाभांश को 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल करने जा रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के तहत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का भी शुभारंभ करेंगे। इससे राशन वितरण व्यवस्था में विक्रेताओं की प्रतिक्रिया सीधे डिजिटल माध्यम से लेने की नई व्यवस्था शुरू होगी।

मुख्यमंत्री योगी सुबह 9:30 बजे लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में नई फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय तथा राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा भी मौजूद रहेंगे। नई व्यवस्था सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी से जुड़े उचित दर विक्रेताओं के अनुभव और फीडबैक को ई-पॉस के माध्यम से दर्ज करने में मदद करेगी।

गोरखपुर में पहलवानों को करेंगे पुरस्कृत

राजधानी में कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचेंगे। अपराह्न तीन बजे नागपंचमी के अवसर पर श्रीगोरखनाथ मंदिर के मेला परिसर में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री प्रतियोगिता के विजेता पहलवानों को पुरस्कृत करेंगे।

तीन श्रेणियों के विजेताओं का सम्मान

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश केसरी, उत्तर प्रदेश कुमार और उत्तर प्रदेश वीर अभिमन्यु श्रेणी के विजेताओं को मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान मिलेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

पंजाब कांग्रेस में वर्चस्व की जंग तेज, चन्नी-वड़िंग गुटों ने बढ़ाया शक्ति प्रदर्शन

पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी की नियुक्ति के बाद दो धड़ों में बंटे कांग्रेसियों ने अपना शक्ति प्रदर्शन तेज कर दिया है। खासकर...

पंजाब में कर्मचारी आंदोलन तेज, 11 सितंबर तक हड़ताल का एलान; सरकार ने लगाया ‘नो वर्क, नो पे’

चंडीगढ़। लंबित मांगों को लेकर पंजाब सरकार और कर्मचारियों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सामूहिक अवकाश के बाद कर्मचारी संगठनों...

Related Articles

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना: उत्तराखंड के युवाओं को पर्यटन व्यवसाय के लिए मिलेगी 33 लाख तक की सब्सिडी

नैनीताल। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की...

‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’: CM धामी ने HNB गढ़वाल विवि में विद्यार्थियों से साधा सीधा संवाद

पौड़ी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय...