Home राज्य मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा से मुंबई सीधी ट्रेन समेत 15 मांगें, रेल मंत्री से मिले सांसद बंटी विवेक साहू
मध्य प्रदेशराज्य

छिंदवाड़ा से मुंबई सीधी ट्रेन समेत 15 मांगें, रेल मंत्री से मिले सांसद बंटी विवेक साहू

Share
Share

छिन्दवाड़ा : सांसद बंटी विवेक साहू ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली में मुलाकात कर छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले की रेल सुविधाओं की लंबी फेहरिस्त थमा दी है. सोमवार को रेल मंत्री से मुलाकात कर पहले उन्होंने मैहर में विराजित मां शारदा की तस्वीर भेंट की है. दरअसल, 1 जुलाई से 14 जुलाई तक सांसद बंटी विवेक साहू ने छिंदवाड़ा से मैहर तक पदयात्रा की थी.

रेलमंत्री से कर डाली छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के लिए ये मांगें

सांसद बंटी विवेक साहू ने दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिला में रेल सुविधाओं के विस्तार सहित आधुनिकीकरण की लंबी लिस्ट थमाई है. सांसद ने अपनी लिस्ट में कहा है कि टाटानगर–इतवारी एक्सप्रेस को छिंदवाड़ा तक विस्तारित किया जाए और उसके साथ ही दादाधाम एक्सप्रेस का पुनः संचालन प्रारंभ किया जाए. इसके अलावा परासिया रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किए जाने की भी मांग की गई है.

रेलमंत्री से कई गई अन्य मांगें

  • छिंदवाड़ा–नरसिंहपुर–सागर नई रेल लाइन का शीघ्र निर्माण कराया जाए.
  • पांढुर्णा–सौसर नई रेल लाइन का निर्माण हो.
  • चित्रकूट एक्सप्रेस (15205/15206) को छिंदवाड़ा तक चलाया जाए.
  • पांढुर्णा स्टेशन पर सभी यात्री गाड़ियों का नियमित ठहराव हो.
  • इतवारी–नागपुर मेमू ट्रेन को जुन्नारदेव तक चलया जाए.
  • आमला–छिंदवाड़ा रेलखंड का दोहरीकरण कराया जाए.
  • स्वीकृत रेलवे ओवरब्रिजों का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो.
  • रीवा–चर्लपल्ली एक्सप्रेस का पांढुर्णा में ठहराव दिया जाए.
  • लोनिया–करबल अंडरब्रिज के दोनों ओर सीसी रोड व नाली निर्माण कराया जाए.
  • चौरई रेलवे स्टेशन पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए.
  • लोधीखेड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव प्रदान किया जाए.
  • रामबाग (छिंदवाड़ा) में रेलवे अंडरपास का निर्माण कराया जाए.
  • छिंदवाड़ा से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन शुरू की जाए.
  • अधिक से अधिक ट्रेनों का संचालन छिंदवाड़ा होकर किया जाए.

सांसद साहू ने रेल मंत्री का जताया आभार

छिंदवाड़ा और जुन्नारदेव स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत डेवलप करने के लिए सांसद विवेक बंटी साहू ने रेलमंत्री का आभार जताया. सांसद ने कहा, ” छिंदवाड़ा और जुन्नारदेव के रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत आधुनिक बनाया गया है और स्टेशन एयरपोर्ट की तरह विकसित किए गए हैं जहां पर आदिवासी संस्कृति को भी दर्शाया गया है. इन स्टेशनों का आधुनिकीकरण करने के लिए रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया व क्षेत्र के समग्र रेल विकास हेतु सकारात्मक सहयोग का आग्रह किया.”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...